Badshah ने अपनी खास दोस्त से की थी शादी, बेटी होते ही दिया तलाक, देश छोड़ यहां रहने लगीं रैपर की एक्स वाइफ

Badshah Ex Wife Jasmine Masih: बॉलीवुड के फेसम रैपर बादशाह को अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इनके हर मूव की खबर उनके फैंस तक अपने आप पहुंच जाती है। लेकिन रैपर की निजी जिंदगी के बारे में बेहद कम लोगों को ही पता है।
तलाकशुदा हैं Badshah
बादशाह (Badshah Ex Wife Jasmine Masih) ने हाल ही में अपनी एक्स वाइफ जैस्मीन मसीह और बेटी जेसी के बारे में खुलकर बात की और वो जिस तरह से अपनी पर्सनल लाइफ (Badshah Personal Life) के बारे में बात कर रहे थे, लोग उससे हैरान रह गए। नेटिजेंस ने कहा कि उन्हें पहले तो पता ही नहीं था कि रैपर शादीशुदा है और उनका एक बच्चा भी है।
यह भी पढ़ें- Rana Duggubati ने स्टेज पर जाते ही अचानक छू लिए Shah Rukh Khan के पैर, फिर कह दी ये बात
पॉडकास्ट प्रखर के प्रवचन में बादशाह (Badshah Daughter) ने अपनी एक्स वाइफ और बेटी के बारे में खुलकर बात की। रैपर ने अपने तलाक को लेकर खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी की खातिर अलग होने का फैसला किया था लेकिन अब वह तलाक के बाद जेसी से ज्यादा नहीं मिल पाते हैं।
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone पति Ranveer Singh को निकाल देती हैं घर के बाहर? एक्टर की ये आदतें कर देती हैं परेशान!
Badshah की Ex Wife के बारे में
बादशाह की एक्स वाइफ के बारे में बात करें तो जैस्मीन (Who Is Badshah Ex Wife) जालंधर, पंजाब की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल वह बेटी जेसीमी के साथ लंदन में रहती हैं। बादशाह और जैस्मीन की मुलाकात कथित तौर पर एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी और दोनों के बीच प्यार की चिंगारी फूट पड़ी। कुछ महीनों तक डेटिंग करने के बाद, इस कपल ने आखिरकार 2012 में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में क्रिस्चियन वेडिंग कर ली।
यह भी पढ़ें- शाहिद के सौतेले भाई Ishaan Khatter ने कैमरे के आगे पर कर दी सारी हदें, पहले उतारी टी-शर्ट और फिर पैंट फिर...
2018 में हुआ बेटी का जन्म
बादशाह को बॉलीवुड में अच्छा नाम और काम मिलने के बाद भी जैस्मीन लाइमलाइट से दूर ही रहीं। 2018 में, बादशाह और जैस्मीन ने अपने पहले बच्चे, एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने जेसीमी ग्रेस मसीह सिंह रखा। बादशाह और जैस्मीन ने बेटी के जन्म के बाद अलग होने की सोची और 2020 में दोनों अलग हो गए।
यह भी पढ़ें- Viral Video: स्टू्डेंट्स के सामने ही टीचर भोजपुरी गाने पर बलखाने लगी कमर, स्कूल में अश्लीलता देख बौखलाए लोग
क्यों हुए अलग
बादशाह (Badshah Divorce) ने बताया कि उन्होंने ने अपनी शादी को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि उनका रिश्ता उनकी बेटी के लिए अच्छा नहीं था। उन्होंने कहा, "हम अलग हो गए क्योंकि यह हमारे बच्चे के लिए सही नहीं था। मैं अपनी बेटी से कम ही मिल पाता हूं, लेकिन वो लंदन में रहती है।"
यह भी पढ़ें- इस एक्टर ने घटा लिया था इतना ज्यादा वजन कि जान पर बन आई थी बात, डॉक्टर्स ने दे दिया था जवाब, ऑर्गन फेलियर...
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा नाम
कुछ महीने पहले बादशाह की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर (Hania Aamir) के साथ घूमते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिससे दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं। उन्हें कई बार एक साथ देखा गया और लोगों को लग रहा था कि क्या कोई सीमा-पार प्रेम कहानी चल रही है। हालांकि, बादशाह ने बाद में साफ किया कि वह हनिया को डेट नहीं कर रहे हैं और वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा, "मुझे कभी-कभी लगता है कि मेरी एक ही प्रॉब्लम है कि मैं शादीशुदा नहीं हूं। अगर मैं शादीशुदा होता, तो मैं इन अफवाहों से दूर रहता।"
यह भी पढ़ें- आधी रात को मचला Seema Haider का मन, पाकिस्तानी बीवी के प्यार में सचिन ने भी कर डाल ये काम


Click it and Unblock the Notifications














