टीवी एक्ट्रेस और उनकी मां संग लालबाग राजा के बाउंसरों ने की बदतमीजी, छीने फोन और धक्का भी दिया

Simran Budharup

Simran Budharup Lalbagh Cha Raja Darshan Disheartening Experience: इस वक्त मुंबई में बप्पा की हर ओर धूम है। हर कोई बप्पा के रंग में ही रंगा नजर आ रहा है। हर साल लालबाग में गणपति जी की मूर्ति विराजमान की जाती है और इन्हें लालबाग का राजा कहा जाता है, जिनके दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं, लेकिन वहां उनके साथ काफी बदतमीजी हुई।

Simran Budhrup के साथ हुई बदतमीजी

कुमकुम भाग्य और पांड्या स्टोर जैसे टीवी शोज से घर-घर पहचान बनाने वाली सिमरन ने हाल ही में दिल तोड़ देने वाला एक्सपीरिएंस शेयर किया और बताया कि कैसे उनके और उनकी मां के साथ लाल बाग के बाउंसरों ने बदतमीजी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे उनका दिल दुखा है और वो नहीं चाहतीं कि किसी और के साथ ऐसा हो।

सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

सिमरन ने अपने सोशल मीडिय पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- आज, मैं अपनी मां के साथ आशीर्वाद लेने के लिए लालबाग चा राजा गई, लेकिन वहां के बाउंसर और कर्मचारियों के गलत बर्ताव की वजह से हमारा एक्सपीरिएंस खराब हो गया। संगठन के एक व्यक्ति ने मेरी मां का फोन छीन लिया, जब वह तस्वीर क्लिक कर रही थी (वह मेरे पीछे लाइन में थी, ऐसा नहीं था कि वह कोई ज्यादा या अलग से समय ले रही थीं क्योंकि दर्शन के लिए मेरी बारी थी) और जब उन्होंने फोन वापस लेने की कोशिश की, तो उस शख्स ने मेरी मां को धक्का दे दिया। मैंने इसका विरोध किया, और फिर बाउंसरों ने मेरे साथ गलत बर्ताव किया।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'जब मैंने उनके इस गंदे बर्ताव को रिकॉर्ड करना शुरू किया तो उन्होंने मेरा फोन भी छीनने की कोशिश की (यह इस वीडियो में है जहां मैं चिल्ला रही हूं 'मत करो! क्या कर रहे हो आप')। जब उन्हें पता चला कि मैं एक एक्ट्रेस हूं, तभी वे पीछे हटे।'

एक्ट्रेस ने घटना के बारे में आगे लिखा- 'यह घटना जागरूकता और जवाबदेही की जरूरत को सामने लाती है। लोग पॉजिटिविटी और आशीर्वाद की तलाश में अच्छे इरादों के साथ ऐसी जगहों पर जाते हैं। इसके बजाय, हमें गुस्सा और अनादर का सामना करना पड़ा। मैं समझती हूं कि भीड़ को मैनेज करना चैलेंजिंग है, लेकिन ये कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे बिना गलत व्यवहार किए या भक्तों को नुकसान पहुंचाए व्यवस्था बनाए रखें।'

एक्ट्रेस ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा- 'मैं इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए इस वीडियो को शेयर कर रही हूं और आशा करती हूं कि यह प्रोग्राम ऑर्गनाइजर और कर्मचारियों के लिए विजिटर्स के साथ सम्मान और गरिमा के साथ बर्ताव करने के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करेगा। आइए हम सभी के लिए एक सुरक्षित, ज्यादा पॉजिटिव माहौल बनाने के लिए मिलकर काम करें।'

More from Filmibeat

Read more about: simran budharup kumkum bhagya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X