दादी Nitu Kapoor से गप्पे लड़ा रही थी नन्हीं Raha, बॉन्डिंग Alia Bhatt के चेहरे पर बजे बारह, किया ये काम

Raha Kapoor Talking Video: रणबीर कपूर की बेटी आलिया भट्ट सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं और पैपराजी उनकी क्यूटनेस रिकॉर्ड करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में राहा का एक वीडियो सामने आया, जिसे लोग तेजी से पसंद कर रहे हैं।
Raha Kapoor का वीडियो
रविवार को राहा को अपने माता-पिता के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, जब वे छुट्टियां मनाने के लिए निकल रहे थे। इस दौरान उनके पीछे नीतू कपूर भी एयरपोर्ट पर नजर आईं और वो राहा को खिलाने लगीं और दादी को देखकर राहा कपूर के रिएक्शन ने सबका ध्यान खींचा। वह अपनी दादी से बात कर रही थीं और सबका दिल जीत रही थीं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 को मिल गया सबसे महंगा कंटेस्टेंट, इस टीवी एक्टर पर लुटा रहे भारी-भरकम रकम!
Raha और Nitu Kapoor की बातें
पैपराजी के शेयर किए गए वीडियो में हम देख सकते हैं कि आलिया भट्ट राहा को गोद में उठाकर गेट पर अपने डॉक्यूमेंट चेक करवा रही हैं। रणबीर कपूर भी वहीं खड़े होकर सारे डॉक्यूमेंट देख रहे हैं। तभी नीतू कपूर आ गईं और उन्होंने राहा को हाई किया। उन्हें देखकर राहा कपूर अपनी खुशी को काबू में नहीं कर पाईं और तालियां बजाने लगीं। उन्होंने भी कुछ कहा और बहुत खुश हुईं। नीतू ने भी राहा की बातों का जवाब दिया और उनके बीच ये क्यूट सी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan के साथ Saba Azad, बॉयफ्रेंड के लिए तोड़े सारे नियम, किया ये काम, ब्रेकअप की खबरें हुईं स्वाहा!
Karisma Kapoor के घर नजर आई थीं Raha Kapoor
रविवार को करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर कपूर खानदान के गणेश चतुर्थी फंक्शन की दिल को छू लेने वाली फैमिली फोटोज शेयर कीं। तस्वीर में उत्सव के माहौल की एक शानदार झलक दिखाई दे रही है, जिसमें करिश्मा के साथ उनकी बहन करीना कपूर और चचेरे भाई रणबीर कपूर भी हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में सबका ध्यान रणबीर और आलिया भट्ट की बेटी राहा पर था, जो हरे रंग के कुर्ते में बेहद प्यारी दिख रही थीं। राहा अपने पिता रणबीर कपूर की गोद में आराम से बैठी हुई थी और कैमरे की तरफ अपनी चौड़ी आंखों से सबका दिल जीत रही थीं।
Alia Ranbir की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अपनी 'जिगरा' की रिलीज़ के लिए तैयार हैं। ट्रेलर ने सभी को इंप्रेस किया है। हाल ही में, उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ 'चल कुड़िए' गाने से फैंस को खुश किया है उन्होंने इस गाने की एक झलक दी है,अभी ये गाना आना बाकी है। वहीं, रणबीर कपूर अगली बार रामायण में दिखाई देंगे। उनके पास आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है।


Click it and Unblock the Notifications











