Hrithik Roshan के साथ Saba Azad, बॉयफ्रेंड के लिए तोड़े सारे नियम, किया ये काम, ब्रेकअप की खबरें हुईं स्वाहा!

Hrithik Roshan Saba Azad Video: बॉलीवुड में जब भी प्यारे कपल की बात होती है तो ऋतिक और सबा का नाम जरूर लिया जाता है। तलाक के बाद ऋतिक को फिर से प्यार हुआ है और वो आए दिन सबा के साथ नजर आते हैं लेकिन पिछले काफी दिनों से उनके अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। अब इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इस कपल की ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया।
Hrithik Saba साथ आए नजर
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन ने इस साल भी परिवार की परंपरा को कायम रखते हुए भगवान गणेश को घर लेकर आए। हालांकि यह एक आम सा फंक्शन था, लेकिन इसमें रोशन परिवार के सभी करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए और उनमें ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मौजूद थीं, जिससे उनके ब्रेकअप की सभी अफवाहों पर विराम लग गया।
Saba ने Hrithik के साथ की आरती
अब वायरल हो रहे एक इनसाइड वीडियो में ऋतिक और सबा को गणपति बप्पा के सामने एक साथ गाते और आरती करते हुए देखा जा सकता है। जहां ऋतिक ने सफेद टी-शर्ट और पायजामा पहना हुआ था, वहीं सबा ने एक साधारण पीले रंग के सलवार सूट में उनका साथ दिया। आपको बता दें, इस्लाम में इस तरह आरती करने पर मनाही है लेकिन फिर ऋतिक की खुशी के लिए वो बप्पा की मूर्ति की आगे आरती की थाल लिए नजर आ रही हैं।
करीबी लोग थे मौजूद
राकेश रोशन, पिंकी रोशन और सुनैना रोशन सहित रोशन परिवार के बाकी सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद थे। वीडियो में परिवार को घर के सभी सदस्यों की मौजूदगी में अपने खुद के बनाए पानी के टैंक में इको-फ्रेंडली मूर्ति विसर्जित करते हुए देखा जा सकता है।
काफी सालों से कर रहे डेट
ऋतिक और सबा पिछले दो सालों से डेटिंग कर रहे हैं और कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें वायरल हुई थीं कि दोनों अलग हो गए हैं। कृष एक्टर ने कई प्रोग्राम और यहां तक कि अंबानी की शादी में अकेले जाने के बाद सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, अब इस कपल ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है क्योंकि उन्होंने एक साथ गणपति आरती की।


Click it and Unblock the Notifications











