..................... Aditi Rao Hydari Siddharth wedding What Is The Age Gap Between Newlyweds - Hindi Filmibeat

Aditi Rao Hydari से बहुत ज्यादा बड़े हैं Siddharth, प्यार के आगे गिरी उम्र के फासले की दीवार!

Aditi Rao Hydari Siddharth

Aditi Rao Hydari Siddharth Age Gap: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जो साल 2021 से रिलेशनशिप में हैं, उन्होंने हाल ही में तेलंगाना के 400 साल पुराने श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी कर ली है और पति-पत्नी बन गए हैं।

उनकी गुपचुप शादी इस साल मार्च में अपनी सगाई से अपने फैंस को हैरान करने के कुछ महीनों बाद हुई है। इस नए कपल ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और लिखा, "तुम मेरे सूरज, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हो... अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना... हंसी, कभी बड़े ना होना... अनंत प्रेम, रोशन और जादू।"

अदिति सिद्धार्थ की प्रेम कहानी

अदिति और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात 2021 की तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उनकी डेटिंग लाइफ 2023 में तब चर्चा में आई जब उन्होंने एक वायरल रील में तमिल फिल्म 'एनिमी' के गाने 'तम तम' पर डांस किया।

यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari ने चुपके से कर ली शादी, पति Sidharth संग तस्वीरें शेयर कीं, फैंस हुए हैरान!

Aditi Siddharth के बीच उम्र का अंतर

अब बात करें दोनों के उम्र के फासले की तो,अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ था और इस वक्त उनकी उम्र 37 साल है। वहीं सिद्धार्थ का जन्म 17 अप्रैल 1979 को चेन्नई में हुआ था। इन आंकड़ों पर ध्यान दें तो पता चलेगा कि दोनों की उम्र में 7 साल का अंतर है, जो कि काफी बड़ा है।

यह भी पढ़ें- दादी Nitu Kapoor से गप्पे लड़ा रही थी नन्हीं Raha, बॉन्डिंग Alia Bhatt के चेहरे पर बजे बारह, किया ये काम

Aditi और Siddharth दोनो हैं तलाकशुदा

इससे पहले अदिति की शादी सत्यदीप मिश्रा से हुई थी, जो अब फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी कर चुके हैं। सिद्धार्थ की यह दूसरी शादी है, इससे पहले उनकी शादी मेघना नारायण से हुई थी और दोनों का 2007 में तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 को मिल गया सबसे महंगा कंटेस्टेंट, इस टीवी एक्टर पर लुटा रहे भारी-भरकम रकम!

वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स ड्रामा सीरीज हीरामंडी में देखा गया था और उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। दूसरी ओर, सिद्धार्थ ने कमल हासन के साथ इंडियन 2 में मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़े- Hrithik Roshan के साथ Saba Azad, बॉयफ्रेंड के लिए तोड़े सारे नियम, किया ये काम, ब्रेकअप की खबरें हुईं स्वाहा!

Read more about: aditi rao hydari siddharth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X