Aditi Rao Hydari ने चुपके से कर ली शादी, पति Sidharth संग तस्वीरें शेयर कीं, फैंस हुए हैरान!

Aditi Rao Hydari Siddharth Wedding

Aditi Rao Hydari Siddharth Wedding: फेमस एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने अपने लंबे रिलेशनशिप को अब ऑफिशियल कर दिया है। यह कपल इस साल पहले गर्लफ्रें-बॉयफ्रेंड से एक दूसरे के मंगेतर बने और अब इन दोनों ने पति-पत्नी बन साथ जीने-मरने की कसमें खा ली हैं।

400 साल पुराने मंदिर में की शादी

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं और दोनों ने अपनी शादी से बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। आपको बता दें, इस कपल ने वानापर्थी के 400 साल पुराने मंदिर में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की। जहां परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद थे।

शादी की फोटोज आईं सामने

अदिति ने शादी की ट्रेडिशनल आउटफिट वाली तस्वीरें शेयर करते हुए नोट में लिखा, "तुम मेरे सूरज हो, चांद हो और मेरे सारे सितारे भी हो" "अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना... खुशियां, कभी बड़े ना होना... बहुत सारा प्यार, रोशनी और जादू" मिसेज और मिस्टर अदु-सिद्धु।

अदिति ने शेयर की कुछ और तस्वीरें

अदिति ने बाद में अपने इंस्टाग्राम पर उसी कैप्शन के साथ कुछ और तस्वीरें अपलोड कीं। तस्वीरों में हम शादीशुदा जोड़े को लाइब्रेरी के सामने पोज देते हुए देख सकते हैं। अदिति ने लाल और सुनहरे गहनों के साथ गोल्डन साड़ी पहनी थी। मेहंदी लगाने की बजाय अदिति ने अपने हाथ के पीछे लाल चांद की डिजाइन बनवाया। दूसरी ओर सिद्धार्थ ने मुडू के साथ ट्रेडिशनल सफेद कुर्ता पहना था।

तलाकशुदा हैं सिद्धार्थ अदिति

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी दोनों ही तलाकशुदा हैं। सिद्धार्थ ने साल 2003 में मेघना नाम की लड़की से शादी की, लेकिन 2007 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद सिद्धार्थ का नाम कई हसीनाओं संग जुड़ा लेकिन अंत में उनकी तलाश अदिति पर आकर रुक गई। वहीं अदिति फिल्मी दुनिया में आने से पहले ही शादीशुदा थीं, उन्होंने एक वकील से शादी की थी। लेकिन एक नामी एक्ट्रेस बनने के बाद ये रिश्ता टूट गया।

ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी

2021 की तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' में सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने के बाद लोगों को लगने लगा कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं और इस फिल्म के बाद दोनों को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाने लगा था। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने फिल्म प्रमोशन के दौरान एक साथ ट्रैवल भी किया और इससे उनके रिश्ते के बारे में खबरों को और हवा मिल गई। बता दें, इस साल की शुरुआत में ही इस कपल ने सगाई की थी और आज यानी 16 सितंबर को ये जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया।

More from Filmibeat

Read more about: aditi rao hydari siddharth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X