मैं श्रीदेवी के बारे में सब सच बताना चाहता हूं - दीवालिया हो गई थीं, एक फूटी कौड़ी नहीं बची
Recommended Video

रामगोपाल वर्मा ने एक बार फिर श्रीदेवी के नाम खत लिखा है। उनका कहना है कि वो जितना कुछ श्रीदेवी के बारे में जानत हैं, फैन्स को बताना चाहते हैं। पढ़िए रामगोपाल वर्मा का खत -
मैंने बहुत सोचा कि मैं ये लिखूं या नहीं लिखूं, लिखने के बाद डालूं या नहीं डालूं, इस खत में इस्तेमाल हुए कुछ नाम के कारण। लेकिन फिर मुझे लगा कि श्रीदेवी किसी से भी ज़्यादा अपने पैन्स की थी और उनके फैन्स का हक है श्रीदेवी के बारे में वो सब जानना जो उन्हें मालूम होना चाहिए।
श्रीदेवी के फैन्स के नाम मेरा लव लेटर - राम गोपाल वर्मा

हां, आप जैसे करोड़ों फैन्स की तरह मुझे भी लगता था कि श्रीदेवी को पाना अनमोल चीज़ होगी और उन्हें पाने की चाहत रखना भी। वो इस सदी की सबसे बड़ी सुपरस्टार थीं और मेन हीरोइन के तौर पर उन्होंने 20 साल तक इंडस्ट्री पर राज किया है।
पर ये कहानी का केवल एक हिस्सा है। उनकी मौत पर कितना भी दुखी हो जाउं या सदमे में रहूं, आखिरकार ये फिर याद आ ही दया कि जीवन और मौत दोनों बहुत ही आकस्मिक हो सकते हैं। निष्ठुर और कठोर हो सकते हैं।
उनकी मौत के बाद, मेरे पास काफी कुछ है बोलने के लिए। हर कोई केवल ये कह रहा है कि क्या खूबसूरती थी, क्या एक्ट्रेस थी, उनकी मौत सदमा दे गई, आत्मा को शांति मिले, वगैरह वगैरह। लेकिन मेरे पास और भी बहुत कुछ है बताने के लिए।
मैं लिखता जा सकता हूं इस बारे में लेकिन मेरे आंसू रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications












