सन्नी देओल अपनी कमी खुद निकालते हैं..
सन्नी ने कहा कि वह अपने काम के सबसे बड़े आलोचक हैं। उन्हें अपने बारे में बेहतर मालूम रहता है, जब वह अभिनय में बेहतर प्रस्तुति नहीं दे पाते। उन्होंने कहा, "मैं खुद भी अपना आलोचक हूं। मुझे अच्छी तरह पता होता है कि मैं कहां सही हूं और कहां पर गलत होता हूं। कई बार लोग कहते हैं कि कितना बढ़िया शॉट दिया, पर मुझे खुशी नहीं होती। मुझे लगता है कि यह क्या था? मैं वह नहीं कर पाया, जो मैं करना चाहता था।"
अपने पापा धर्मेंन्द्र को अपना रोल मॉडल बताने वाले सन्नी देओल ने कहा कि रीमेक के इस दौर में वह पिता धर्मेद्र की फिल्मों का रीमेक नहीं बना सकत हैं क्योंकि इन फिल्मों को बनाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वे प्रतिष्ठित फिल्में हैं।सन्नी ने साफ कहा कि "आप उन फिल्मों से विचार ले सकते हैं, लेकिन उनका रीमेक नहीं बना सकते। उनकी फिल्में प्रतिष्ठित हैं, मैं उनका रीमेक नहीं बना सकता।"


Click it and Unblock the Notifications












