शाहरुख खान के 4 सालों के ब्रेक पर Pathaan के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया कमेंट, कही ये बड़ी बात

shahrukh-khan-break-has-created-immense-excitement-for-pathaan-says-director-siddharth-anand

Siddharth Anand on Shahrukh Khan: पठान इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्मों में से एक बन चुकी है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म को लेकर दुनियाभर में शानदार क्रेज देखा जा रहा है। ओवरसीज में इसकी एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है, वहीं भारत में फैंस सांसे थामे इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

शाहरुख खान लगभग चार सालों के ब्रेक के बाद बड़ी स्क्रीन पर पठान के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। लिहाजा, उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर है। ऐसे में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ ने कहा कि, शाहरुख को डायरेक्टर करना एक बड़ी जिम्मेदारी थी।

यशराज फिल्म्स द्वारा जारी एक वीडियो में, सिद्धार्थ आनंद बताते हैं कि कैसे पठान विश्व स्तर पर चर्चा बटोर रही है और कैसे शाहरुख की 4 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी ने इस फिल्म की चर्चा को और बढ़ा दिया है।

सिद्धार्थ कहते हैं, "शाहरुख खान को निर्देशित करना एक जिम्मेदारी है और ये और भी बड़ी हो गई क्योंकि उन्होंने जो ब्रेक लिया था उससे दर्शकों की उम्मीदें और उत्साह और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। मुझे अब, फिल्म की रिलीज के वक्त अहसास हो रहा है कि उनकी फैनबेस कितनी विशाल है। हां, यह एक अद्भुत अहसास है और यह कहीं न कहीं रोमांचक है क्योंकि हम जानते हैं कि हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है जिस पर हमें गर्व है।"

पठान में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी के बारे में, सिद्धार्थ कहते हैं, "शाहरुख और दीपिका ने पहले कई फिल्में की हैं और खास बात है कि वे सभी फिल्में सफल रही हैं। यह देखना एक चुनौती बन गया था कि वे कितने अलग दिख सकते हैं और इसीलिए, हमारी टीम ने उन्हें एक नए तरीके से पेश करने के लिए कड़ी मेहनत की है।"

सिद्धार्थ ने कहा, "दीपिका और शाहरुख दोनों यहां उनकी पहली की फिल्मों से काफी अलग दिख रहे हैं, इसीलिए उनकी जोड़ी अपने आप फ्रेश नजर आएगी। मुझे लगता है कि दर्शकों को यह पसंद आ रहा है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X