मेरे अच्छे दिन तो अब शुरू हुए हैं, कमबैक पर बोले संजय दत्त

संजय दत्त, प्रस्थानम रीमेक के साथ एक बार फिर से बॉलीवुड में अपनी वापसी का रास्ता बना रहे हैं। वहीं पत्नी मान्यता के साथ संजय दत्त अब प्रोड्यूसर बन चुके हैं और उनका कहना है कि ये उनके करियर का अगला बड़ा कदम है। अब वो फिल्में प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने की ओर ध्यान देंगे।

गौरतलब है कि 1993 बंबई बम ब्लास्ट के दौरान, राईफल और कारतूस रखने के आरोप में संजय दत्त पर TADA लगा था और उन पर कई धाराएं लगाई गई थीं। इसके बाद संजय दत्त को जेल की सज़ा काटनी पड़ी थी। कोर्ट केस चलते चलते और सज़ा काटते काटते संजय दत्त ने लगभग अपनी पूरी ज़िंदगी निकाल दी।

sanjay-dutt-talks-about-his-comeback-and-producing-films

अब संजय दत्त की सज़ा पूरी तरह से 2016 में खत्म हो गई जिसके बाद से संजय दत्त की धमाकेदार वापसी का इंतज़ार हो रहा है। जेल की सज़ा खत्म होने के बाद संजय दत्त ने भूमि से वापसी की थी लेकिन फिल्म दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई थी।

अब संजय दत्त प्रस्थानम के साथ एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं। गौरतलब है 12 मार्च 1993 को बम्बई में 13 बम धमाके हुए जिसके बाद मुंबई दहल गया था। इस बम ब्लास्ट में 257 जान गईं और 750 से ऊपर लोगों का सब कुछ लुट गया।

अपनी फिल्म की शूट से मॉरीशस से लौटे संजय दत्त को पुलिस ने गिरफ्तार। उनके घर के दूसरे माले से एक एक 56 राइफल बरामद हुई जो उस जत्थे में थी, जिसका इस्तेमाल ब्लास्ट के दौरान हुआ।


संजय दत्त ने पुलिस के सामने अपने सारे गुनाह कुबूल किए थे लेकिन इसके बाद वो अपने हर बयान से पीछे हट गए। अदालत में उन बयानों के कोई मायने नहीं थे जो पुलिस के सामने दिए गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X