संजय दत्त अब एक्टर नहीं सिर्फ कैदी!
संजय दत्त भले ही जेल में जाते समय अपने चाहने वालों और दोस्तों की ढ़ेर सारी दुआएं लेकर गये हों लेकिन उनकी मुश्किल की इस घड़ी में अब धीरे-धीरे उनके चाहने वाले साथ छोड़ने लगे हैं। संजय दत्त अब लोगों के लिए कोई सुपरस्टार नहीं बल्कि एक मुजरिम और कैदी हैं। संजय दत्त के जेल जाने के कुछ ही दिनों में लोगों की राय धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगी है। लोगों का कहना है कि संजय दत्त एक मुजरिम हैं और उन्हें जेल में कैदियों की तरह ही रहना चाहिए। किसी भी तरह की कोई रियायत उनके साथ नहीं होनी चाहिए।
संजय दत्त को कोर्ट ने शुरुआती दिनों में कुछ समय के लिए घर का खाना मंगवाने और दवाइयों को जेल के अंदर पहुंचाने की इजाजत दी थी। लेकिन अब जब उन्हें मुंबई से पुणे की येरवदा जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है तो वहां के जेल प्रशासन का कहना है कि अब संजय दत्त को दी जाने वाली स्पेशल ट्रीटमेंट बंद कर देनी चाहिए। जेल प्रशासन ने इसकी अर्जी भी कोर्ट में दी है इस अर्जी पर जल्द ही सुनवाई होगी।
कई लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिेय ये कहना शुरु कर दिया है कि संजय दत्त अब एक कैदी हैं और एक मुजरिम। तो अब उन्हें बाकी कैदियों की तरह ही जेल में रहना चाहिए और साथ ही कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दी जानी चाहिए। आइये जानते हैं कि संजय दत्त को लेकर अब लोगों का क्या कहना है।


Click it and Unblock the Notifications











