संजय दत्त की छुट्टियों को लेकर जनता का बढ़ता आक्रोश!

आम जनता ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर और संजय दत्त की खबरों पर कमेंट करके अपना गुस्सा और नाराजगी जाहिर की है। वनइंडिया के पाठक वासुदेव राजू ने कहा है बहुत दुख होता है ये देखकर कि किस तरह से पावरफुल लोग अपने लिए कड़े से कड़े कानून के बीच में भी रास्ता निकाल लेते हैं। साथ ही हमारा कानून इन लोगों के सामने कितना कमजोर और झुका हुआ प्रतीत होता है। दिनेश सिंह ने लिखा है क्या पैरोल की सुविधा सभी को मिलती है। ये कानून की नजरों में सभी के बराबर होने की बात का सबूत है। आखिर जेल का प्रशासन संजय दत्त के प्रति इतना दयावान क्यों है। अगर इस तरह की सुविधाएं उपस्थित हैं तो इनका फायदा आम जेल के कैदियों को क्यों नहीं मिलता। और उनकी छुट्टियां भी क्या इतनी आसानी से इस तरह बढ़ाई जा सकती हैं।
कुल मिलाकर संजय दत्त की छुट्टियों को लेकर लोगों के अंदर एक आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। जनता को लग रहा है कि संजय दत्त पैसों के बल पर ये सबकुछ कर रहे हैं। पहले तो उन्हें जेल में भी इतनी सारी सुविधाएं मिलरही हैं उसपर उन्हें इस तरह से जेल से छुट्टियां भी मिल रही हैं। ऐसे में सभी के अदंर एक ही सवाल है कि क्या ये सारी सुविधाएं आम कैदिों को भी मिलती हैं। अगर ये सब सुविधाएं मौजूद हैं तो अभी तक क्यों नजर नहीं आईं।


Click it and Unblock the Notifications











