एक ही फ्रेम में नजर आए सलमान खान, गोविंदा से लेकर श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, 'Mega सेल्फी'
शुक्रवार से टेलीविजन पर इंडियन प्रो-म्यूज़िक लीग शुरू हो चुका है, जिसमें सलमान ख़ान समेत बॉलीवुड के कई सितारे नज़र आए। सलमान खान को इस शो का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। वहीं, गोविंदा, राजकुमार राव, बॉबी देओल, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख जैसे कलाकार भी इससे जुड़े हैं। इस शो के ओपनिंग एपिसोड से सलमान खान ने एक जबरदस्त सेल्फी शेयर की है।
इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- "यहां तो एक सेल्फी बनती है। यह द वर्ल्ड बिगेस्ट म्यूजिक लीग है। चल मेगा सेल्फी ले ले रे.."

इंडियन प्रो-म्यूज़िक लीग में 6 टीम मुंबई वॉरियर्स, पंजाब लॉयंस, बंगा टाइगर्स, गुजरात रॉकरस, यूपी दबंग्स और दिल्ली धुरंधर्स भाग ले रही हैं। हरेक टीम को बॉलीवुड स्पोर्ट्स के सितारे सपोर्ट कर रहे हैं। इन टीमों के कप्तान संगीत क्षेत्र के जाने-माने नाम होंगे। हर टीम में एक रिएलिटी शो के सितारों के अलावा उभरते हुए गायक भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











