ENT Live Updates: किच्चा सुदीप के बीजेपी का प्रचार करने के फैसले से प्रकाश राज नहीं हैं खुश

salman khan

Entertainment Live Updates: सुपरस्टार सलमान खान ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने आगामी फिल्मफेयर अवार्ड्स को होस्ट की खबर की घोषणा की। इसके साथ ही इस पीसी में दबंग खान ने और भी कई दिलचस्प बातें की और उनके क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ग्रे शर्ट के साथ काले सूट में शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए सलमान खान ने मीडिया से खास बातचीत की। इस दौरान, उन्होंने नई पीढ़ी के अभिनेताओं पर एक मजेदार बयान भी दिया।

इवेंट में सलमान से फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों के बारे में उनके विचार पूछे गए। इस पर शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार का जिक्र करते हुए सलमान ने कहा कि ये सभी नए अभिनेताओं के सामने हार नहीं मानेंगे।

इसके साथ ही सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ना चलने को लेकर भी अपना नजरिया रखा है। सलमान खान का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इसलिए नही चल रही हैं क्योंकि कंटेट लोगों की पसंद का नहीं जा रहा है।

मनोरंजन के ऐसे ही पल पल के अप्डेट्स के लिए फॉलो करें फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को।

LIVE Feed
  • Apr 6, 2023 8:51 PM

    Priyanka Chopra: पूजा करने के लिए बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस

    Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं, ऐसे में आज हनुमान जंयती के दिन अपनी बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंची। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Apr 6, 2023 7:36 PM

    जेल से Sheezan Khan के लौटते ही बहन करेगी अपने हाथ पीले, गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा था आरोप

    Sheezan Khan Sister Engagement: मशहूर एक्टर शीजान खान तुनिशा की मौत के बाद से ही खबरों में छाए हुए हैं। एक्टर को पिछले ही महीने जमानत मिली और अब खबर आ रही है कि उनकी बहन जल्द ही सगाई करने वाली हैं। पिछले साल जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी तो उन्हें एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा गया था।

    जेल से Sheezan Khan के लौटते ही बहन करेगी अपने हाथ पीले, गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा था आरोप
  • Apr 6, 2023 6:29 PM

    Naatu Naatu: रामचरण और एनटीआर को टक्कर देने के लिए आई यह लड़की, नाटू- नाटू पर किया धमाकेदार डांस

    Naatu Naatu: देश की सबसे ज्यादा चर्चित और पॉपुलर फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू की दीवानगी तो हर जगह छाई हुई है, हर तरफ इस गाने के फैंस मिल जाएंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार वीडियो एक लड़की का वायरल हो रहा है जो कि राम चरण और जूनियर एनटीआर को टक्कर देने वाली अपना शानदार डांस इस गाने पर कर रही हैं।

  • Apr 6, 2023 6:25 PM

    Bharti Singh पर फूटा पति हर्ष का गुस्सा, कहा- 'इस औरत ने मेरा फादरहुड छीना'

    Bharti Singh Video: कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति उन्हें खौफनाक औरत कहते नजर आ रहे हैं। भारती सिंह ने हाल ही में अपने बच्चे लक्ष्य का पहला जन्मदिन मनाया और इस पार्टी में बहुत से लोग आए। भारती ने हाल ही में पार्टी के बाद एक वीडियो डाला, जिसमें उनके पति गुस्सा होते नजर आ रहे हैं।

    Bharti Singh पर फूटा पति हर्ष का गुस्सा, कहा- 'इस औरत ने मेरा फादरहुड छीना'
  • Apr 6, 2023 5:45 PM

    OMG!!! हो गया कमाल, बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद 3 फुट के Abdu Rozik की बढ़ रही है हाइट

    Abdu Rozik Height: 'बिग बॉस' से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले अब्दु रोजिक ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपने छोटे कद की वजह से अब्दु रोजिक बहुत ज्यादा खबरों में रहे हैं और अब फिर से वो चर्चा में आ गए हैं। 3 फुट के अब्दु रोजिक ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है, उनका मानना है कि अब्दु की हाइट अब बढ़ रही है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं।

    OMG!!! हो गया कमाल, बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद 3 फुट के Abdu Rozik की बढ़ रही है हाइट
  • Apr 6, 2023 5:29 PM

    Vidya Balan: फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखने वाले दबाव को लेकर बोली एक्ट्रेस

    Vidya Balan: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री विद्या बालन हमेशा ही अपने विंदास अंदाज और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इस बार विद्या बालन ने फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखने के दबाव को लेकर बात की है और बताया कैसे एक्ट्रेस के लिए सब मुश्किल होता है।

  • Apr 6, 2023 4:10 PM

    Anupamaa: अनुज की हालत का फायदा उठाकर करीब आएगी माया, अनुपमा का घर हड़पेगी बरखा

    Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि अनुपमा अपने जीवन की नई शुरुआत करने की ओर बढ़ती है। दूसरी तरफ बरखा अनुज और अनुपमा के घर की मालकिन खुद को समझ लेती है। अनुज के हालातों का फायदा उठाकर माया उस पर डोरे डालने की कोशिश करती है।

    Anupamaa: अनुज की हालत का फायदा उठाकर करीब आएगी माया, अनुपमा का घर हड़पेगी बरखा
  • Apr 6, 2023 4:07 PM

    Abhishek-Aishwarya:क्या सच में दोनों के रिश्ते में आई दूरियां?? क्यों साथ में नहीं दिख रहे बिग बी के बेटे और बहू

    Abhishek-Aishwarya: बॉलीवुड सुपरस्टार अभिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच शायद कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, इसीलिए दोनों एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। यह खबर नीता अंबानी की पार्टी के बाद से आनी शुरु हो गई थी।

  • Apr 6, 2023 3:21 PM

    GHKKPM: सई की आंखों के सामने ही विराट को गोली मार देगा आतंकी

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि विराट एक जानलेवा मिशन की ओर बढ़ चला है। सई भी विराट के लिए उस मिशन में जाती है।

    GHKKPM: सई की आंखों के सामने ही विराट को गोली मार देगा आतंकी
  • Apr 6, 2023 3:11 PM

    Urvashi Rautela:'थैंक गॉड उर्वशी यहां नहीं है', ऋषभ पंत की फीमेल फैन को एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

    Urvashi Rautela: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुब लाइमलाइट में हैं। उर्वशी और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बीच जो भी चल रहा है उसके बारें में कोई भी अनजान नहीं हैं, तो जब हाल ही में किक्रेटर आईपीएल मैच के स्टेडियम में पहुंचे तो यहां पर उनकी किसी फीमेल फैन ने ऐसी हरकत कर दी जिसके चलते उर्वशी को गुस्सा आ गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर उसको करारा जवाब दे डाला।

  • Apr 6, 2023 2:30 PM

    Priyanka Chopra: सिटाडेल के बाद प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का एलान, फैंस हुए खुश

    Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान करके फैंस को खुश कर दिया है। वर्तमान समय में एक्ट्रेस अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए फिलहाल इंडिया आई हुईं हैं।

  • Apr 6, 2023 11:33 AM

    Tiger Vs Pathaan Director- इनके इशारे पर नाचेंगे शाहरुख और सलमान, डायरेक्टर के नाम का खुलासा!

    शाहरुख खान की फिल्म पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद ऐसी खबरें आईं थीं कि एक फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं टाइगर वर्सेस पठान के बारे में जो कि जल्दी ही फ्लोर पर आएगी। अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि हिला देने वाली है। फिल्म के निर्देशक को लेकर खुलासा हो गया है और पता चला है कि इसको सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) निर्देशित करने वाले हैं।

    Tiger Vs Pathaan Director- इनके इशारे पर नाचेंगे शाहरुख और सलमान, डायरेक्टर के नाम का खुलासा!
  • Apr 6, 2023 10:49 AM

    किच्चा सुदीप के बीजेपी का प्रचार करने के फैसले से प्रकाश राज नहीं हैं खुश

    किच्चा सुदीप अब बीजेपी के स्टार प्रचारक होंगे। कन्नड़ एक्टर ने 5 अप्रैल को बीजेपी के कैंम्पेनिंग करने के फैसले का खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि जब वह बीजेपी के कैम्पेन का हिस्सा होंगे तो वह चुनाव लड़ने से परहेज करेंगे। हालांकि एक्टर का ये फैसला एक्टर प्रकाश राज को पसंद नहीं आया है। प्रकाश राज ने पहले दावा किया था कि किच्चा सुदीप के भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की खबरें 'फर्जी' हैं। वहीं अब किच्चा सुदीप के बीजेपी का प्नचार करने के बयान से प्रकाश राज को झटका लगा है। इस पर रिएक्ट करते हुए प्रकाश राज ने कहा, 'किच्चा सुदीप के बयान से मैं शॉक्ड और आहत हूं।'

  • Apr 6, 2023 8:33 AM

    बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस फेल्योर पर सलमान खान की दो टूक- खराब फिल्मों बनाओगे तो कैसे चलेगी

    सुपरस्टार ने हिंदी फिल्मों के हाल पर भी बात की और कहा, "मैं काफी वक्त से ये सुन रहा हूं कि हमारी जो हिंदी फिल्में हैं, वो चल नहीं रही हैं। सच तो ये है कि खराब फिल्म बनाओगे तो कैसे चलेगी यार.. सिंपल है। फिल्म बनाने के दौरान हर एक के दिमाग में होता है कि हम मुगल-ए-आज़म या शोले ही बना रहे हैं, लेकिन वो बनती नहीं है। आजकल के कुछ डायरेक्टर्स जिनके साथ मैंने बात की है, वो पूरे हिंदुस्तान को कोलाबा से अंधेरी तक ही समझते हैं, जो कि सही नहीं है।"

  • Apr 6, 2023 8:26 AM

    नए पीढ़ी के स्टार्स को सलमान खान का चैलेंज- हम पांच हार नहीं मानेंगे

    नए पीढ़ी के अभिनेताओं से कंपिटिशन की बात करते हुए सलमान खान ने कहा, "हमारे सभी यंगस्टर्स बहुत टैलेंटेड और मेहनती हैं लेकिन 90 के दशक के हम पांच (मैं, अक्षय कुमार, शाहरुख, आमिर खान, अजय देवगन) इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाले हैं, हम उन्हें थका देंगे.."

  • Apr 6, 2023 7:45 AM

    आदिपुरुष के निर्माताओं ने हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बजरंग बली के पोस्टर का अनावरण किया

    प्रभु श्री राम के परम भक्त को वंदनम, आदिपुरुष के निर्माताओं ने हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बजरंग बली के पोस्टर का अनावरण किया है। राघव के प्रति उनकी वीरता और प्रचंडता को प्रदर्शित करते हुए इस पोस्टर में देवदत्त नागे को श्री बजरंग बली के रूप में दर्शाया गया है। आदिपुरुष के निर्माताओं ने देवदत्त नागे अभिनित श्री बजरंग बली के पोस्टर का अनावरण किया, जिन्हें शक्ति, दृढ़ता और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। प्रभु श्री राम के साथी, पालक और भक्त को कोटि-कोटि नमन, टीम ने इस पवित्र अनावरण के साथ हनुमान जन्मोत्सव के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। 'हनुमान चालीसा' के प्रसिद्ध भक्ति पंक्तियों में से एक "विद्यावान गुनी अति चातुर। रामकाज करीबे को आतुर।" दिव्य छवि प्रभास द्वारा निभाए गए राघव के गुणों के प्रति श्री बजरंग बली के समर्पण को स्मरण करवाती है। आदिपुरुष, ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है और 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ की जाएगी ।

More from Filmibeat

Read more about: entertainment live news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X