OMG!!! हो गया कमाल, बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद 3 फुट के Abdu Rozik की बढ़ रही है हाइट

Abdu Rozik Height

Abdu Rozik Height: 'बिग बॉस' से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले अब्दु रोजिक ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपने छोटे कद की वजह से अब्दु रोजिक बहुत ज्यादा खबरों में रहे हैं और अब फिर से वो चर्चा में आ गए हैं।

अब्दु का सोशल मीडिया पोस्ट
अब्दु रोजिक एक ऐसा नाम है, जिसने 'बिग बॉस' के घर में रहकर खूब धमाल मचाया था और लोगों के दिलों में अपनी जगह भी बनाई थी। अब्दु सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट वो आए दिन फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर से अब्दु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और इस पोस्ट ने लोगों को हैरान करके रख दिया है, कई लोगों का मानना है कि ऐसा होना नामुमकिन है।

अब्दु की बढ़ रही हाइट?
अब्दु रोजिक ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो बढ़ रहे हैं। जी हां, अब्दु रोजिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो गाड़ी का स्टीयरिंग थामे नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में अब्दु ने लिखा कि "क्या आप कोई डिफ्रेंस देख सकते हैं? डॉक्टर्स ने कहा था कि मैं नहीं बढ़ूंगा और मेरे पास 0 पर्सेंट ग्रोथ हार्मोन है... अल्हम्दुलिल्लाह, आपके प्यार, सपोर्ट और दुआ की वजह से ही चमत्कार हो गया.. मैं बढ़ रहा हूं।" इस पोस्ट के सामने आने के बाद अब्दु फैंस बेहद खुश हैं और उनको भर-भर कर बधाइयां दे रहे हैं।

अब्दु और MC Stan का झगड़ा
आपको बता दें, इससे पहले अब्दु रोजिक MC Stan के संग हुए झगड़े को लेकर खबरों में आए थे। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि MC Stan उनका फोन नहीं उठाते हैं और अब्दु उनसे बहुत नाराज हैं। यहां तक कि स्टेन से झगड़े की वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल और बॉडीशेम किया जाने लगा था, जिस पर तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू ने दर्द बयां किया था। यही नहीं, अब्दु ने बीते दिनों में यह भी खुलासा किया था कि मंडली टूट गई है, जिसे लेकर शिव ने अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सब अपने-अपने काम में बिजी हो गए हैं और अब्दु अकेला पड़ गया है इसलिए वो ऐसी बातें कर रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: abdu rozik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X