GHKKPM: सई की आंखों के सामने ही विराट को गोली मार देगा आतंकी, क्या बच पाएगा पाखी का सुहाग

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने देखा कि विराट किसी भी हाल में सई के साथ अपनी जिंदगी बिताने के लिए बेचैन है और वो सई को प्रपोज करने जाता है कि तो पाखी का फोन आ जाता है।
खतरनाक मिशन पर जाएगा विराट
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई से अपने दिल की बात कहना चाहेगा लेकिन तभी कमिश्नर का फोन आ जाएगा औऱ वो कहेंगे कि जवानों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया है और वो तुरंत विराट को वहां पर भेजते हैं। टीवी पर दिखाते हैं कि जहां पर विराट गया है वहां के हालात काफी खराब हैं और सभी लोग विराट की सलामती की दुआ मांगते हैं। उधर विराट मन में कहेगा कि अगर वो इस मिशन से जिंदा लौटा तो वो उससे अपने दिल की बात कहेगा और उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताएगा।
विराट की मदद को जाएंगे सई और सत्या
विराट जिस मिशन में गया है उसमें कुछ नक्सलवादियों ने पूरी बस को अगवा कर लिया है और उन्होंने कई पुलिसवालों को भी घायल कर दिया है। विराट आकर पूरा मोर्चा संभालने की कोशिश करता है। अगले दिन भी गोलीबारी चालू रहती है तो सई का मन विराट को लेकर घबराने लग जाता है। सई सत्या को बताएगी कि उसने जाते-जाते भी विराट से ढंग से बात तक नहीं की और ना ही उसे 'ऑल द बेस्ट' बोला। इस पर सत्या सई को ढांढस बंधाने की कोशिश करता है और कहता है कि वो वहां पर जा सकते हैं क्योंकि उस खतरनाक जगह पर पुलिसवालों को डॉक्टर की जरूरत है और फिर सत्या और सई पुलिसवालों की मदद के लिए निकल पड़ते हैं।
सई के सामने आतंकी मारेगा विराट को गोली
विराट उस बस की तरफ निकल पड़ता है जिस तरफ नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को अगवा किया है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट एक-एक करके सारे नक्सलियों को मारने लग जाता है और तभी वो सबसे अहम आतंकी के पास पहुंचता है जो विराट को गोली मार देता है और तभी सई वहां पर पहुंच जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











