Bharti Singh पर फूटा पति हर्ष का गुस्सा, कहा- 'इस औरत ने मेरा फादरहुड छीना'

Bharti Singh Video: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपने बच्चे लक्ष्य का पहला जन्मदिन मनाया और इस पार्टी में बहुत से लोग आए। भारती ने हाल ही में पार्टी के बाद एक वीडियो डाला, जिसमें उनके पति गुस्सा होते नजर आ रहे हैं।
लक्ष्य को मिले गिफ्ट्स
भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वो अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें व्लॉग में शेयर करती रहती हैं। भारती सिंह ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो लक्ष्य के बर्थडे के बाद उसे मिले गिफ्ट्स दिखा रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में दिखाया कि उनके बेटे को कितने सारे गिफ्ट्स मिले हैं।
भारती को कहा खौफनाक औरत
भारती सिंह इस व्लॉग में काफी खुश दिखाई दे रही हैं और वो गिफ्ट्स को खोल-खोलकर दिखाती हैं कि उन्हें क्या-क्या मिला है। भारती ने यच भी बताया कि जो लोग गिफ्ट्स नहीं लेकर आए उन्होंने कैश भी दिया है। भारती सिंह के इस वीडियो में बाद में हर्ष की भी एंट्री होती है जो भारती से काफी नाराज होते हैं। उन्होंने तो व्लॉग में भारती को खौफनाक औरत तक कह दिया।
हर्ष ने किया भारती पर गुस्सा
आपको बता दें, हर्ष इस बात से गुस्सा होते हैं कि भारती ने हर्ष के बिना ही सारे गिफ्ट्स खोल लिए, जबकि भारती ने वादा किया था कि हर्ष और वो साथ में मिलकर लक्ष्य के गिफ्ट्स खोलेंगे। यही नहीं, हर्ष ने तो भारती के ऊपर उनका फादरहुड छीनने का भी आरोप लगा दिया। भारती ने अपने पक्ष में कहा कि उनका बेटा गिफ्ट्स को देखकर ललचा रहा था इसलिए उन्होंने ऐसा किया।
2017 में हुई थी शादी
आपको बता दें, भारती और हर्ष सात साल तक रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 1 जून 2017 को सभी को ये गुड न्यूज दी थी कि वो शादी करने जा रहे हैं और फिर महीनों बाद भारती और हर्ष ने 3 दिसंबर 2017 को सात फेरे ले लिए। शादी के पांच साल बाद भारती मां बनी और लक्ष्य को जन्म दिया।


Click it and Unblock the Notifications











