Anupamaa: अनुज की हालत का फायदा उठाकर करीब आएगी माया, अनुपमा का घर हड़पेगी बरखा

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज अपनी गोद ली हुई बेटी के जाने के बाद अनुपमा को भी छोड़ देता है और मुंबई आ जाता है। उधर अनुपमा की मां उसे नई शुरुआत करने का हौंसला देती है।

घर की मालकिन बनेगी बरखा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपने जीवन की नई शुरुआत करेगी और इस शुरुआत से पहले वो अपनी मां और भाई का शुक्रिया अदा करेगी। अनुपमा कहेगी कि उसे किसी से मिलना भी है। दूसरी तरफ वनराज के मन में खुशियों के फूल खिल रहे हैं और बरखा के भी तेवर बदल चुके हैं। बिजनेस जबसे उसके हाथ में आया है उसके पैर सातवें आसमान पर हैं और वो अनुपमा से जुड़ी सभी चीजों को घर से बाहर फेंकना चाह रही है और वो खुद को इस घर की मालकिन समझ बैठी है।

अनुज पर डोरे डालेगी माया
वनराज सबको बताएगा कि उसे नौकरी मिल गई है और सबलोग यह जानकर खुश हो जाते हैं। उधर अनुज अनुपमा को कॉल करने ही वाला होगा कि तभी वहां माया आ जाएगी और वो कहेगी कि वो छोटी को लेकर नहीं आई है क्योंकि माया ने उसे स्कूल ट्रिप पर भेज दिया है और यह जानकर अनुज को गुस्सा आ जाता है। माया उसे समझाती है कि वो नहीं चाहती कि छोटी अनुज से ऐसी हालत में मिले। यही नहीं माया अनुज के लिए कपड़े और ग्रूमिंग किट भी लेकर आती है पहले तो अनुज मना करता है लेकिन बाद में माया अनुज को छोटी का नाम लेकर उससे करवा लेती है। यही नहीं माया अनुज को बाहर लेकर जाने की बात भी करती है।

वनराज के मन में जागेंगे अरमान
अनुपमा अपने घर से बाहर निकलती है तो उसके ऊपर तानों की बरसात होने लग जाती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा माया के पास फोन करेगी ताकि वो छोटी से बात कर सके लेकिन माया उसका फोन काट देगी। उधर अनुपमा अपनी डांस अकैडमी में कदम रखेगी तो उसके बच्चे उसका जोरदार स्वागत करेंगे और अनुपमा को यूं खुश देखकर वनराज के मन में अरमान जाग जाएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X