जेल से Sheezan Khan के लौटते ही बहन करेगी अपने हाथ पीले, गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा था आरोप

Sheezan Khan Sister Engagement: पिछले काफी समय से शीजान खान खबरों में बने हुए हैं। पिछले साल जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी तो उन्हें एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा गया था।
शफक की होगी सगाई
'अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' के मुख्य अभिनेता शीजान खान को पिछले साल दिसंबर में तुनिषा शर्मा द्वारा आत्महत्या करने के एक दिन बाद वलीव पुलिस ने गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में राजकुमारी मरियम की मुख्य भूमिका निभा रहीं तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर शो के सेट पर आत्महत्या कर ली। तुनिशा की मां, वनिता शर्मा ने शीज़ान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो महीने से अधिक समय तक सलाखों के पीछे रहने के बाद, शीजान को 4 मार्च, शनिवार को महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी। अब, अभिनेता अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि उनकी बहन शफक नाज की इसी महीने सगाई होने वाली है।
इस महीने के अंत तक होगी सगाई
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शीजान की बहन, शफक नाज इस महीने के अंत तक इंगेजमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक सूत्र ने पुष्टि की है कि यह एक अरेंज्ड लव मैरिज है।
पिछले साल एक्स गर्लफ्रेंड ने किया था सुसाइड
20 वर्षीय अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस चौंकाने वाली घटना के होने से पहले ही शीजान और तुनिशा अलग हो गए थे। इस घटना के बाद, तुनिशा की मां ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत शीजान के खिलाफ मामला दायर किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि शीज़ान उनकी बेटी को धोखा दे रहा था, जिसके कारण तुनिशा यह कठोर कदम उठाया।


Click it and Unblock the Notifications











