..................... Saif Ali Khan works hard on Mission 'Shudha Hindi' | मिशन 'शुद्ध हिन्दी' पर जुटे सैफ अली खान - Hindi Filmibeat

मिशन 'शुद्ध हिन्दी' पर जुटे सैफ अली खान

By Jaya Nigam

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि फिल्म निर्माता प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' में अध्यापक की भूमिका निभाने के लिए वह एक छात्र की तरह शुद्ध हिन्दी सीखने का प्रयास कर रहे हैं। बॉलीवुड के बिग बी ने भी सैफ को सलाह दी थी कि अच्छी हिन्दी के लिए वह दिन भर संवाद बोलने का अभ्यास करें।

फिल्म 'ओंकारा' में अलग तरह की भूमिका निभाने वाले 40 वर्षीय अभिनेता सैफ जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'आरक्षण' में भी एक अलग भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में वह एक अध्यापक की भूमिका में दिखाई देंगे। सैफ के लिए शुद्ध हिन्दी बोलना काफी कठिन काम था क्योंकि एक छात्र के रूप में ज्यादा समय उन्होंने ब्रिटेन में बिताए हैं।

सैफ कहते हैं कि आरक्षण में काम करने से पहले उनकी मां शर्मिला टैगोर ने उनसे कहा, "सैफ तुम अपनी भाषा को और बेहतर कर सकते हो।" लेकिन सैफ ने इसे हल्के में लिया था। सैफ अब अपने कमरे में घंटों बैठकर हिन्दी बोलने का अभ्यास कर रहे हैं। सैफ कहते हैं, "सभी जानते हैं कि प्रकाश जी अपनी फिल्मों में हिन्दी को लेकर काफी गम्भीर रहते हैं। अमित जी और मनोज वाजपेयी को हिन्दी बोलने में समस्या नहीं आती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X