अन्ना जो कर रहे हैं वो सरासर गलत है : रामगोपाल वर्मा
अगर अन्ना के अनशन को खत्म करने के लिए मनमोहन सिंह भी रामलीला मैदान पर उनके कैंप के सामने एक टेंट लगा लें तो क्या होगा? कोई भी फैसला जिद से तो निकाला नहीं जा सकता है बल्कि उसके लिए कोई बात-चीत करनी होती है। अन्ना और उनकी टीम को सरकार के साथ बात-चीत करके एक बीच का मार्गे निकालना चाहिए ताकि सबका भला हो।
वहीं महेश भट्ट ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। महेश भट्ट ने लिखा है कि अन्ना कह रहे हैं कि वो कोई हिंसा नहीं कर रहे है। तो क्या अपने विचारों से देश को बांटना सरकार के खिलाफ हिंसा नहीं है। अन्ना इतने लोगों को एकत्र करके आखिर साबित क्या करना चाहते हैं। उनका भी मानना है कि अन्ना और उनकी टीम को सरकार के साथ बात-चीत करके एक बीच का मार्गे निकालना चाहिए ताकि सबका भला हो।
आपको बता दें कि अन्ना हजारे के अनशन का आज पांचवा दिन है। वो इस समय रामलीला मैदान में हैं। हजारों की संख्या में अभी भी लोगो रामलीला मैदान में मौजूद है। अन्ना हजारे के समर्थन में लोग रात रामलीला मैदान में ही बितायी।


Click it and Unblock the Notifications












