सुपरस्टार रजनीकांत ने बालाचंदर को बताया अपने पिता समान

अपने गुरु और विख्यात फिल्मकार के बालचंदर के निधन पर दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने दुख जताया है। रजनीकांत ने कहा है कि उनकी नजर में बालचंदर सिर्फ उनके मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि पिता जैसे थे। आपको बता दें, निर्देशक के बालाचंदर का 84 वर्ष की आयु में मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

rajnikanth

के बालचंदर ने भारतीय सिने जगत को कमल हासन और रजनीकांत जैसे नायाब हीरे दिए हैं। उनकी मृत्यु से आहत रजनीकांत ने एक बयान में कहा, 'केबी सर सिर्फ मेरे गुरु ही नहीं थे। वह मेरे पिता भी थे। उन्होंने भी कभी मुझे एक अभिनेता के रूप में नहीं देखा, बल्कि मुझसे हमेशा अपने बेटे जैसा व्यवहार किया। वह इंसान के रूप में ईश्वर की तरह थे। मुझे उनके न होने पर खालीपन महसूस हो रहा है।'

आपको बता दें, बालचंदर ने रजनीकांत को 1975 में तमिल फिल्म 'अपूर्वा रागंगल' से लांच किया था। रजनीकांत और बालचंदर ने 10 से ज्यादा फिल्मों में साथ में काम किया। उनकी फिल्में अलग तरह के विषयों पर आधारित होती थीं जिसके चलते लोगों को उनकी फिल्में काफी आकर्षित करती थीं।

बालचंदर के पार्थिव शरीर को प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X