"भीख मांगूं या डाका डालूं...इस साल अपनी फिल्म ज़रूर बनाउंगा...PROMISE!"

एक अच्छी फिल्म को भी प्रोड्यूसर मिलना कितना मुश्किल है ये नेशनल अवार्ड विजेता एक्टर - डायरेक्टर रजत कपूर ने साफ किया। जानिए अपनी फिल्म के लिए रजत उठा रहे हैं कितनी मुश्किल।

किसी भी अच्छी कहानी के लिए प्रोड्यूसर मिलना कितना मुश्किल है, इसे रजत कपूर ने साफ साफ बताया है। उनकी आखिरी फिल्म आंखो देखी को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया। फिल्म को नेशनल अवार्ड भी मिला। लेकिन इसके बाद फिर सब टांय टांय फिस्स।

रजत कपूर ने बताया कि आंखो देखी के बाद से उनके पास तीन फिल्मों की स्क्रिप्ट तैयार है लेकिन अभी तक किसी भी फिल्म के लिए प्रोड्यूसर नहीं मिला है। और ये काफी ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है।

rajat-kapoor-opens-up-on-his-next-film-and-struggles

लेकिन अब रजत कपूर ने तय कर लिया है कि साम दाम दंड भेद कैसे भी, अपनी अगली फिल्म इस साल बनाकर ही रहेंगे। इसके लिए चोरी करनी पड़े, भीख मांगनी पड़े या फिर डाका डालना पड़े, वो कुछ भी करने को तैयार हैं।
[#AlsoRead: "बिना मेहनत के लोग 400 करोड़ कमाते हैं...घटिया सी फिल्म 300 करोड़ कमा लेती है!"]

गौरतलब है कि रजत कपूर की फिल्म आंखो देखी का भी यही हाल था। भले ही फिल्म को नेशनल अवार्ड मिला था लेकिन फिल्म को प्रोड्यूसर तब मिला जब रजत ने अपनी फिल्म का हाल साफ साफ ट्विटर पर लिखा था।

गौरतलब है कि बॉलीवुड में शानदार एक्टर्स की पूरी खेप है जो डायरेक्शन में अपना अगला कदम रख तो लेती है लेकिन प्रोड्यूसर ना मिलने पर उन्हें खुद ही फिल्म प्रोड्यूस करनी पड़ती है।
[#BoldBayaan: "अपनी औकात से ज़्यादा फीस लेते हैं खान हों या बच्चन!"]

वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें प्रोड्यूसर मिल जाते हैं पर उनका फिल्म डायरेक्शन माशाल्लाह होता है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X