भारत के अनमोल रत्न थे पंडित रविशंकर: पीएम

बताते चले आज सुबह अमेरिका के सेन डियागो में पंडित रविशंकर का निधन हो गया। उन्हें कई दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी।इसलिए वो काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। वैसे उनकी बीमारी की खबर कुछ दिनों पहले महानायक आमिताभ बच्चन ने दी थी। 92 साल के सितार वादक पंडित रविशंकर को संगीत का गॉडफादर कहा जाता था।
पंडित रवि शंकर का जन्म 7 अप्रैल 1920 को बनारस में हुआ था। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा उस्ताद अल्लाऊद्दीन खाँ से प्राप्त की।अपने सितार की तान से भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन करने वाले पंडित रविशंकर को साल को कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९६७ में पद्म भूषण भी दिया गया था।
पंडित जी के निधन की खबर पर उनके चाहने वालों ने भी ट्विट किया है कि सितार की दुनिया के नायाब बादशाह पंडित ऱविशंकर की जगह आने वाले सौ सालों में भी कोई नहीं भर पायेगा. यह भारत और संगीत की दुनिया का बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।
<center><iframe width="640" height="360" src="http://www.youtube.com/embed/U_Y91TqDwM4?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











