#Shock: अक्षय कुमार की इज़्जत बचाते बचाते...कौड़ी के भाव धुल गए!
अक्षय कुमार ने रूस्तम के लिए नेशनल अवार्ड जीता है। लेकिन फिर लोगों ने उन पर शक किया है लेकिन अब उन्हें अवार्ड देने वाले प्रियदर्शन ने एक बार फिर गलती से ही सही लेकिन उन्हें बेइज़्जत कर दिया है।
अक्षय कुमार को रूस्तम के लिए अवार्ड मिला है और इस मामले में उनकी काफी छीछालेदर हो चुकी है। खासतौर से इसलिए कि अवार्ड देने वाले लोगों के मुखिया थे प्रियदर्शन जिनके लिए अक्षय कुमार ने भूलभुलैया, गरम मसाला और हेरा फेरी जैसी फिल्में की हैं।
खैर, अक्षय ने हाल ही में एक बयान जारी किया कि ये अवार्ड उन्होंने पूरी इमानदारी से हासिल किया है। लेकिन प्रियदर्शन ने उनकी और छीछालेदर कर दी है। यूं कहिए कि अक्षय को उन्होंने कौड़ी के भाव बेच दिया है।

हुआ यूं कि अक्षय को अवार्ड मिलते ही प्रियदर्शन के 36 साल के करियर पर सवाल उठाया गया कि रूस्तम जैसी फिल्म में उन्हें ऐसा क्या दिख गया।
बस इस बात पर प्रियदर्शन थोड़ा घबरा गए और घबरा कर उन्होंने कुछ और अजीबोगरीब बातें कह डाली -
- पहली बात ये कि आमिर खान की दंगल अच्छी फिल्म थी लेकिन वो तो अवार्ड लेने आते ही नहीं है तो उन्हें अवार्ड कयों दिया जाए। इससे अच्छा उसे मिले जो कम से कम अवार्ड को सच में डिज़र्व करता हो।
["मेरी फिल्म भी अच्छी है पर मैं कोई अक्षय कुमार थोड़ी हूं!"] - इतनी फिल्में आईं लेकिन किसी में भी इतना दम नही था कि ऐश्वर्या राय की सरबजीत को टक्कर दे पाए। अगर साउथ की एक्ट्रेस को ये अवार्ड नहीं मिलता तो ऐश्वर्या को ही मिलता।
- अक्षय को ये अवार्ड रूस्तम और एयरलिफ्ट दोनों के लिए मिला है। लेकिन ऐसा आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है इसलिए रूस्तम का नाम ले लिया गया।
["मुझे पता था कि इस साल का हर अवार्ड मेरी फिल्म को मिलेगा!"] - इस बार कई फिल्में HomoSexuality पर बनी लेकिन किसी में कोई सामाजिक मुद्दा नहीं था। लेकिन रीजनल फिल्मों ने इतने अच्छे शानदार सामाजिक मुद्दे उठाए कि पूछिए ही मत।
हालांकि अवार्ड को लेकर बॉलीवुड के सितारे क्या क्या कह चुके हैं , ये भी जान ही लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications











