बेकार है अक्षय का 'पटियाला हाउस'

आपको इस फिल्म में अब तक की सभी हिन्दी फिल्मों के फ्लेवर दिखायी पड़ेगें। इसमें आपसी रिश्ते का ताना-बाना है तो खेल के प्रतिलोगों की दीवानगी भी है। लेकिन कहीं ना कहीं फिल्म लोगो को बांधने में असफल दिखायी पड़ती है जो कि एक निर्देशक की कमजोरी को उजागर करती है ना कि किसी एक्टर की। ऋषि कपूर ने जरूर कुछ दम-खम दिखाया है लेकिन आज वो जमाना नहीं है कि फिल्म उनके नाम पर चले।
अक्षय कुमार को अब अपने रोल के बारे में समझना होगा और ये तय करना होगा कि उन्हें करना क्या है , वो एक बात तय कर लें कि वो कॉमेडी करेंगे या संजीदा रोल, क्योंकि वो उन में से नहीं है जिन पर हर रोल जंचे। अनुष्का के पास कुछ करने के लिए था ही नहीं इसलिए जो किया वो ठीक ही किया है। गाने ऐसे नहीं जिन्हे याद किया जाये। कुल मिला कर पटियाला हाउस निराश करती है।
akshay kumar ankur sharma anushka sharma अंकुर शर्मा अक्षय कुमार अनुष्का शर्मा पटियाला हाउस फिल्म film patiala house review


Click it and Unblock the Notifications