Parineeti- Raghav Engagement Live: एक- दूजे के हुए परिणीति- राघव, शेयर की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement Live Updates

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement Live Updates: महीनों की अटकलों के बाद, इस खबर की पुष्टि हो चुकी है कि परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें, 13 मई को दोनों दिल्ली में आयोजित एक इंटिमेट सेरेमनी में सगाई करने वाले हैं।

इस कपल ने अभी तक मीडिया के सामने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता तब से सुर्खियां बटोर रहे हैं जब पहली बार उन्हें मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर पैपराज़ी द्वारा देखा गया था। कपल ने एक-दूसरे को डेट करने को लेकर चुप्पी साधे रखी, लेकिन पब्लिक अपीरियंस करने से कभी पीछे नहीं हटे।

Recommended Video

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बेटी Maltie के साथ Priyanka attend करेंगी बहन की सगाई!

बहरहाल, उम्मीद है कि सगाई की तस्वीरों के साथ परिणीति चोपड़ा और राघव फैंस को खूबसूरत सरप्राइज देंगे। परिणीति- राघव की रिंग सेरेमनी में दोनों ओर के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

यहां जानें इनकी सगाई से जुड़ी सारी अपडेट्स-

LIVE Feed
  • May 13, 2023 9:03 PM

    परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा के सगाई की तस्वीरें

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली में हो चुकी है और अभिनेत्री ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान भी कर दिया है। परिणीति ने अपनी और राघव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और लिखा- Everything I prayed for .. I said yes!

  • May 13, 2023 8:42 PM

    परिणीति की सगाई के दौरान बेहद हैडसम दिखे मनीष मल्होत्रा, सामने आई फोटोज

    दोस्त परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए डिजाइन मनीष मल्होत्रा दिल्ली आज सुबह ही पहुंच गए थे। अब मनीष सगाई के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बेन्यू पर भी पहुंच चुके हैं, इस दौरान मनीष का लुक काफी शानदार था, उन्होंने ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा ब्लैक जैकिट के साथ पहना था। पैपराजी को मनीष ने इस दौरान काफी पोज दिए और अपने स्टाइलिश अंदाज से पूरी महफिल लूट ली।

  • May 13, 2023 8:26 PM

    सगाई में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सगाई के वेन्यू पर पहुंच गए हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में राजनीति और बॉलीवुड, दोनों के गेस्ट पहुंच रहे हैं। बता दें, कुछ ही देर में सगाई की रस्में शुरु कर दी जाएंगी।

    सगाई में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  • May 13, 2023 8:15 PM

    सगाई में पहुंचे पी. चिदंबरम

    पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम सगाई के वेन्यू पर फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचे हैं। वे व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। सगाई में कई अन्य राजनीतिक दिग्गज भी शामिल हुए।

    सगाई में पहुंचे पी. चिदंबरम
  • May 13, 2023 7:35 PM

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सगाई में पहुंचे

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सगाई के वेन्यू पर पहुंच गए हैं। हमारे पास अपने रिडर्स के लिए एक और विशेष जानकारी है। स्टेज को सफेद और हरे रंग की थीम से सजाया गया है। परिणीति की पसंद को देखते हुए सगाई का थीम बॉलीवुड रखा गया है।

  • May 13, 2023 7:28 PM

    सगाई सेरेमनी के लिए मेहमानों का लगा तांता, PICS

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई ज्ञानी हरप्रीत सिंह कराने वाले हैं और वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। साथ ही परिवार के सदस्य भी वेन्यू पर पहुंच रहे हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस फंक्शन में आज 150 के करीब लोग शामिल होने वाली हैं।

  • May 13, 2023 5:34 PM

    सगाई की वेन्यू पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देंखे तस्वीर

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। बता दें, प्रियंका ने येलो रंग का आउटफिट पहना है। वो अपने भाई के साथ सेरेमनी में पहुंची हैं। परिणीति- राघव की सगाई दिल्ली में कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में हो रही है।

    सगाई की वेन्यू पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देंखे तस्वीर
  • May 13, 2023 5:11 PM

    परिणीति- राघव की सगाई में मोबाइल फोन बैन

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई बस कुछ ही देर में शुरु होने वाली है। बता दें, वेन्यू पर मेहमानों को मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। वहां मौजूद परिणीति की टीम सभी का मोबाइल जमा करते दिखे, ताकि अंदर से कोई भी तस्वीर या वीडियो.. कुछ भी लीक न हो।

  • May 13, 2023 4:28 PM

    सगाई के वेन्यू पर पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

    परिणीति- राघव की सगाई दिल्ली में कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में होने वाली है। लेटेस्ट खबर है कि कपल सगाई के वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। इनके अलावा डिजाइनर और परिणीति के करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा भी वेन्यू पर आ चुके हैं।

  • May 13, 2023 4:16 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी आउटफिट की झलक, सगाई में ये पहनेंगी

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंच चुकी हैं। और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने आउटफिट की एक झलक भी शेयर की है, जो वो सगाई सेरेमनी के दौरान पहनने वाली हैं। बता दें, डिजाइनल करण तोरानी की पेस्टल रंग की पोशाक पहनने वाली हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी आउटफिट की झलक, सगाई में ये पहनेंगी
  • May 13, 2023 3:05 PM

    दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ फैंस ने की ऐसी हरकत, भड़क उठीं एक्ट्रेस

    प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए भारत पहुंची हुई हैं। एयरपोर्ट से प्रियंका की कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें से एक वीडियो में एक्ट्रेस काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। दरअसल, दो फैंस एक्ट्रेस की सिक्योरिटी तोड़कर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। और धक्का मुक्की भी की। इससे एक्ट्रेस काफी नाराज नजर आईं।

  • May 13, 2023 2:13 PM

    परिणीति-राघव की सगाई से पहले कपूरथला हाउस के बाहर बढ़ा दी गई सुरक्षा

    परिणीति चोपड़ा की सगाई आज, 13 मई को नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ होगी, जो 5 बजे शुरू होगी। सगाई कपूरथला हाउस, कनॉट प्लेस में होगी, और कार्यक्रम स्थल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है क्योंकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत अन्य वीआईपी मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है।

  • May 13, 2023 1:20 PM

    शाम 5 बजे से शुरु हो जाएगी सगाई की रस्में

    कपूरथला हाउस में परिणीत‍ि चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की रस्‍में शाम 5 बजे शुरू होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि स‍िख रीत‍ि-र‍िवाज से शाम 5 बजे सुखम साबित पाठ से कार्यक्रम शुरू होगा। जबकि शाम 6 बजे अरदास का आयोजन होगा।

  • May 13, 2023 12:50 PM

    सगाई के लिए दूल्हे राजा निकले अपने घर से, सुरक्षागार्ड की पूरी फौज के साथ निकले राघव

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई का आज मुहूर्त है। गेस्ट वेन्यू पर पहुंच रहे हैं और हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राघव चड्ढा भी अपनी सिक्योरिटी के साथ परिणीति को अंगूठी पहनाने निकल पड़े हैं।

  • May 13, 2023 12:34 PM

    परिणीति और राघव की लव स्टोरी कैसे शुरु हुई और कहां पहली मुलाकात हुई, जाने पूरा सच

    Parineeti Chopra Raghav Chaddha Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा आज दिल्ली में धूम-धाम से खास लोगों की उपस्थिति में सगाई करने जा रहे हैं। लेकिन इस खास कपल के बारें में हम आपको बताते है इनकी लव स्टोरी, जो कि कुछ लोगों को पता ही नहीं है।

    परिणीति और राघव की लव स्टोरी कैसे शुरु हुई और कहां पहली मुलाकात हुई, जाने पूरा सच
  • May 13, 2023 12:27 PM

    प्रियंका चोपड़ा की मां ने परिणीति और राघव को दी बधाई

    प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने राघव चड्ढा से अपनी भतीजी परिणीति चोपड़ा की सगाई से पहले उन्हें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस जोड़े के लिए बहुत खुश हूं। दिल्ली में होने वाली सगाई के लिए प्रियंका भी भारत पहुंच चुकी हैं।

  • May 13, 2023 12:12 PM

    राघव और परिणीति की सगाई में शामिल होंगे दिल्ली और पंजाब के CM, घर के बाहर कड़ी सुरक्षा

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की खुशी में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान भी शामिल होंगे। इस वजह से घर के बाहर काफी कड़ी सिक्योरिटी रखी गई है।

    राघव और परिणीति की सगाई में शामिल होंगे दिल्ली और पंजाब के CM, घर के बाहर कड़ी सुरक्षा
  • May 13, 2023 11:40 AM

    परिणीति चोपड़ा की सगाई के जश्न में शामिल होने पहुंचे मनीष मल्होत्रा, सामने आईं तस्वीरें

    परिणीति चोपड़ा की सगाई के जश्न में शामिल होने के लिए जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। मनीष की जो तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

    परिणीति चोपड़ा की सगाई के जश्न में शामिल होने पहुंचे मनीष मल्होत्रा, सामने आईं तस्वीरें
  • May 13, 2023 11:34 AM

    परिणीति चोपड़ा की सगाई के जश्न में शामिल होने पहुंचे मनीष मल्होत्रा, सामने आईं तस्वीरें

    परिणीति चोपड़ा की सगाई के जश्न में शामिल होने के लिए जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। मनीष की जो तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

    परिणीति चोपड़ा की सगाई के जश्न में शामिल होने पहुंचे मनीष मल्होत्रा, सामने आईं तस्वीरें
  • May 13, 2023 9:34 AM

    पति और बेटी के बिना ही बहन की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें

    परिणीति चोपड़ा की आज पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के साथ सगाई है और इस खुशी के मौके पर प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होने पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो ब्राउन रंग का कोर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं।

    पति और बेटी के बिना ही बहन की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें
  • May 13, 2023 7:58 AM

    परिणीति के अलावा कई बॉलीवुड हसीनाएं हार चुकी है नेताओं पर अपना दिल, देखिए लिस्ट

    Parineeti Chopra Engagement: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप सासंद राघव चड्ढा के साथ दिल्ली में धूम-धाम से सगाई करने जा रही हैं। इस सगाई को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं, वीआईपी गेस्ट से लेकर पकवान और सगाई के फंक्शन का थीम सब कुछ फाइनल हो चुका है। परिणीति और राघव के शानदार डिजाइनर आउटफिट भी आ चुके हैं, जो कि काफी खास होने वाले हैं। लेकिन आज हम आपको इस सबके बीच में बताने जा रहे हैं कि, परिणीति इकलौती इंसान नहीं है जो अपना दिल किसी राजनेता पर हाल बैठी हो, परिणीति चोपड़ा के अलावा भी बॉलीवुड में कई हसीनाएं हैं जिन्होंने राजनेताओं संग शादी की है।

    परिणीति के अलावा कई बॉलीवुड हसीनाएं हार चुकी है नेताओं पर अपना दिल, देखिए लिस्ट
  • May 13, 2023 7:14 AM

    परिणीति-राघव की सगाई में वीआईपी गेस्ट से लेकर खास पकवान तक, जानिए सब

    वर्तमान समय में मनोरंजन जगत को लेकर जो शोर है वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का, बॉलीवुड की पंजाबी कुड़ी परिणीति चोपड़ा 13 मई को आप सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। मुंबई से लेकर दिल्ली तक परिणीति और राघव की सगाई की तैयारियां चल रही हैं। सगाई में क्या पकवान होगा और कौन खास गेस्ट होगा इसकी लिस्ट अब सामने आ गई है, जिसके बारें में हम आपको बताते हैं।

    परिणीति-राघव की सगाई में वीआईपी गेस्ट से लेकर खास पकवान तक, जानिए सब
  • May 13, 2023 6:42 AM

    परिणीति की सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां ने भेजी शुभकामनाएं, जताई खुशी

    Parineeti-Raghav Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के फैंस का इंतजार खत्म, अब वह शुभ घड़ी आ गई है जिसका सबको इंतजार था, आज परिणीति चोपड़ा बहुत ही धूम धाम से दिल्ली में सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। इस खास मौंके पर परिणीति की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई है।

    परिणीति की सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां ने भेजी शुभकामनाएं, जताई खुशी
  • May 12, 2023 10:15 PM

    दोस्तों को मेहमानों का आना हुआ शुरू

    अमेज़ॅन के पूर्व कार्यकारी थॉमस ड्रैकोविच को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ अपने प्रिय मित्र और अभिनेता परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया। दोनों अपनी नई कंपनी के तहत भविष्य की परियोजनाओं के लिए बातचीत कर रहे हैं।

  • May 12, 2023 7:00 PM

    यहां से होगी परिणीति और राघव की सगाई, सामनेआया वीडियो

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के वेन्यू का वीडियो वायरल हो रहा है और गेट से पास से एक गाड़ी अंदर जाते हुए दिख रही है। इससे इतना समझ आ रहा है कि तैयारियां काफी जोरों पर हैं।

  • May 12, 2023 5:50 PM

    राघव चड्ढा सगाई में पहनेंगे ये आउटफिट, देंखे एक झलक

    अपनी सगाई में राघव चड्ढा अपने मामा पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन किया आउटफिट पहनने वाले हैं। जिन्होंने सगाई से एक दिन पहले राघव की आउटफिट का स्केच शेयर किया है। बता दें, सगाई में परिणीति और राघव दोनों पेस्टल रंग के पोशाक में नजर आएंगे, जो कि इनकी का थीम है। दोनों 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं।

    राघव चड्ढा सगाई में पहनेंगे ये आउटफिट, देंखे एक झलक
  • May 12, 2023 5:27 PM

    ट्विटर पर ट्रेंड हुईं परिणीति चोपड़ा

    सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की जोड़ी को लेकर अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं। और उन्हें आगे की जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। जहां दोनों के परिवार और खास दोस्त मौजूद रहेंगे।

  • May 12, 2023 4:32 PM

    परिणीति चोपड़ा की शादी की तारीख

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सगाई की खबरों के बीच, उनकी शादी की तारीख को लेकर भी तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें, कपल ने अभी तक अपनी शादी के बारे में नहीं सोचा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनका पूरा फोकस सगाई पर है। दिल्ली में सेरेमनी की तैयारियां जोरों पर हैं।

  • May 12, 2023 3:20 PM

    शाम को होगी सगाई की पार्टी

    सूत्रों की मानें तो परिणीति और राघव की रिंग सेरेमनी की पार्टी शाम को होगी, जहां परिणीत-राघव एक दूसरे के साथ रिंग एक्सचेंज करेंगे। सगाई का कार्यक्रम काफी सिंपल और सोबर तरीके से ऑर्गनाइज किया गया है। करीब 130 से 150 लोग राघव-परिणीति की सगाई में शामिल होंगे।

    शाम को होगी सगाई की पार्टी
  • May 12, 2023 2:54 PM

    दुल्हन की तरह सज उठा परिणीति का घर

    सगाई से पहले परिणीति चोपड़ा का मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट भी सज चुका है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो परिणीति के घर का है, जिसकी बालकनी में लाइट की लड़ियां लगी हैं। बता दें, कपल 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं।

  • May 12, 2023 2:50 PM

    परिणीति चोपड़ा सगाई की थीम

    परिणीति- राघव की सगाई पंजाबी रीति-रिवाज से की जाएगी। सेरेमनी नाच-गाना से भरपूर होगा। वहीं, सगाई का थीम पेस्टल रखा गया है और बाकी मेहमानों को भी पेस्टल ठीम फॉलो करने के लिए कहा गया है। बता दें, इस सेरेमनी में 150 लोग शामिल होंगे। सेमेमनी की शुरुआत अरदास से होगी, जिसके बाद रिंग पहनाए जाएंगे।

  • May 12, 2023 2:45 PM

    परिवार के पास दिल्ली पहुंच चुकी हैं परिणीति

    परिणीति अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं और सगाई की तैयारियों में बिजी हैं। चोपड़ा परिवार अपनी बेटी की सगाई को ज्यादा प्राइवेट रखने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हालांकि सगाई में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

  • May 12, 2023 2:42 PM

    डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी होंगे शामिल

    पॉपुलर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी सेरेमनी में शामिल होंगे, जिन्होंने परिणीति का आउटफिट डिजाइन किया है। डिज़ाइनर का बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ गहरा नाता है। हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि इश्कजादे एक्ट्रेस सगाई के लिए क्या पहनेंगी। बता दें, परिणीति-राघव की सगाई कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में होने वाली है।

  • May 12, 2023 2:38 PM

    परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

    रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा के शनिवार (13 मई) सुबह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। एक्ट्रेस अपनी चचेरी बहन और उसके मंगेतर को अपनी शुभकामनाएं देने के लिए सगाई सेरेमनी की शोभा बढ़ाएगी। उनसे जुड़े एक सूत्र ने कहा, “प्रियंका भारत की एक छोटी ट्रिप करने वाली हैं। उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से इस सगाई के लिए वक्त निकाला है। वो 13 तारीख की सुबह दिल्‍ली पहुंचेंगी। हालांकि उनके पति निक जोनास इस सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

    परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X