..................... Priyanka Chopra arrives in Delhi to attend Parineeti Chopra and Raghav chadha Engagement - Hindi Filmibeat

Parineeti-Raghav Engagement: पति और बेटी के बिना ही बहन की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें

Priyanka Chopra

Parineeti- Raghav Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आज पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के साथ सगाई है। यह सगाई धूम-धाम तरीके से दिल्ली में हो रही हैं। तो इस खुशी के मौके पर परिणीति की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अकेली ही नजर आई मतलब बेटी मालती और पति निक जोनस इस सगाई में शामिल नहीं हो रहे हैं।

बैसे हमेशा की तरह ही शानदार अंदाज में प्रियंका चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आई, एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो ब्राउन रंग का कोर्ट सेट पहने नजर आई, इस दौरान पैपराजी ने प्रियंका की जमकर फोटोज क्लिक की साथ में प्रियंका से परिणीति की सगाई के बारें में कई सवाल भी पूछे।

बता दे, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में जो गेस्ट लिस्ट सामने आई थी उसमें सबसे पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का ही था। फैंस और पैपराजी सब प्रियंका चोपड़ा का इस सगाई के लिए दिल्ली आने का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। आखिरकार प्रियंका आज सुबह सुबह दिल्ली पहुंच गई। बैसे फैंस को तो निक जोनस की भी आने की उम्मीद थी परंतु अब साफ हो गया है कि प्रियंका निक और मालती के बिना ही इस फंक्शन का हिस्सा होगी।

इस सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक मीडिया बातचीत में प्रतिक्रिया दी। मधु ने कहा है, 'परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को लेकर मैं काफी खुश और एक्साइटेड हूं, हमारा आशीर्वाद हमेशा इन दोनों के साथ रहेगा।'

परिणीति चोपड़ा आप सासंद राघव चड्ढा आज धूम-धाम से सगाई करने जा रहे हैं। इस सगाई को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं, वीआईपी गेस्ट से लेकर पकवान और सगाई के फंक्शन का थीम सब कुछ फाइनल हो चुका है। परिणीति और राघव के शानदार डिजाइनर आउटफिट भी आ चुके हैं, जो कि काफी खास होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X