..................... Raghav Chadha -Parineeti Chopra engagement: preparation started, from sagai theme to guest list, know details - Hindi Filmibeat

Parineeti Chopra Engagement:राघव- परिणीति की सगाई की तैयारियां शुरू, थीम से लेकर गेस्ट लिस्ट तक, जानें डिटेल्स

parineeti chopra

Parineeti Chopra engagement: वर्तमान समय में मनोरंजन जगत को लेकर जो शोर है वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का, बॉलीवुड की पंजाबी कुड़ी परिणीति चोपड़ा 13 मई को आप सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। मुंबई से लेकर दिल्ली तक परिणीति और राघव की सगाई की तैयारियां चल रही हैं। अब इस सगाई को लेकर सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई-

सबसे पहले तो हम आपको बता दे कि, राघव और परिणीति दोनों की इंगेजमेंट 13 मई को पंजाबी रीति रिवाज के साथ होगी। परिणीति और राघव के परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही सगाई में शामिल होंगे।

सगाई के लिए परिणीति ने रखा खास थीम-

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई काफी धूम धाम से कर रही है, सगाई की तैयारियों के लिए परिणीति कई दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गई थीं। ड्रेस से लेकर डेकोरेशन तक हर चीज एक स्पेशल थीम के तहत तैयार की जा रही है।

Recommended Video

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बेटी Maltie के साथ Priyanka attend करेंगी बहन की सगाई!

पंजाबी रिति-रिवीज से होगा पूरा कार्यक्रम-

दरअसल बात ऐसी है कि, परिणीति-राघव दोनों पंजाबी फैमिली से हैं इसलिए सगाई का कार्यक्रम पंजाबी रीति-रिवाज के साथ होगा। सगाई से पहले दोपहर में करीब 12-1 बजे सुखमनी साहिब का पाठ होगा, फिर अरदास के बाद लंच का कार्यक्रम होगा।

शाम को होगा रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम-

सूत्रों की मानें तो परिणीति और राघव की रिंग सेरेमनी की पार्टी शाम को होगी, जहां परिणीत-राघव एक दूसरे के साथ रिंग एक्सचेंज करेंगे। सगाई का कार्यक्रम काफी सिंपल और सोबर तरीके से ऑर्गनाइज किया गया है। करीब 13- से 150 लोग राघव-परिणीति की सगाई में शामिल होंगे।

आपको बता दें राघव और परिणीति की सगाई पर्सनल इवेंट होगी, जिसमें बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि अभी दोनों की शादी की कोई तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अक्टूबर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी कर सकते हैं। खैर फैंस को तो दोनों की खास तस्वीरें सामने सोशल मीडिया पर वायरल होने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X