Parineeti Chopra Engagement: परिणीति के अलावा कई बॉलीवुड हसीनाएं हार चुकी है नेताओं पर अपना दिल, देखिए लिस्ट

Parineeti Chopra Engagement

Parineeti Chopra Engagement: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप सासंद राघव चड्ढा के साथ दिल्ली में धूम-धाम से सगाई करने जा रही हैं। इस सगाई को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं, वीआईपी गेस्ट से लेकर पकवान और सगाई के फंक्शन का थीम सब कुछ फाइनल हो चुका है। परिणीति और राघव के शानदार डिजाइनर आउटफिट भी आ चुके हैं, जो कि काफी खास होने वाले हैं।

लेकिन आज हम आपको इस सबके बीच में बताने जा रहे हैं कि, परिणीति इकलौती इंसान नहीं है जो अपना दिल किसी राजनेता पर हाल बैठी हो, परिणीति चोपड़ा के अलावा भी बॉलीवुड में कई हसीनाएं हैं जिन्होंने राजनेताओं संग शादी की है।

स्वरा भास्कर-

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था, स्वरा भास्कर भी समाजवादी पार्टी के नेता को दिल दे चुकी हैं। स्वरा भास्कर ने इसी साल फहाद अहमद से शादी की है। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की उसके बाद हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की, दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जमकर फोटोज शेयर की और फैंस ने भी इन दोनों को खुब प्यार दिया। आपको बता दे, स्वरा और फहद की मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी।

आयशा टाकिया-

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के अलावा दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया भी अपना दिल एक राजनेता को ही दे बैठी थी। टार्जन द वंडर कार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया भी एक पॉलिटिशियन के बेटे से शादी कर चुकी हैं। दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी ने 2009 में शादी कर ली थी, इस शादी से फैंस चौंक गए थे परंतु बाद में सभी ने कपल को शादी की बहुत शुभकामनाएं दी।

तो इस तरह से यह साफ जाहिर होता है कि परिणीति चोपड़ा कोई ऐसी पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं जिसका नाम किसी राजनेता से जुड़ा है। परिणीति के अलावा कई सारी हसीनाएं पहले ही किसी ना किसी नेता की घर की बहू बन चुकी हैं।

परिणीति चोपड़ा

आपको बता दे, बॉलीवुड की पंजाबी कुड़ी परिणीति चोपड़ा 13 मई को आप सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। मुंबई से लेकर दिल्ली तक परिणीति और राघव की सगाई की तैयारियां चल रही हैं। कहा जा रहा है कि सगाई समारोह शाम पांच बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परी और राघव के इस समारोह में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स को मिलाकर 150 लोग शामिल होने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X