Parineeti-Raghav Engagement: परिणीति और राघव की लव स्टोरी कैसे शुरु हुई और कहां पहली मुलाकात हुई, जाने पूरा सच

Parineeti Chopra- Raghav Chaddha Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा आज दिल्ली में धूम-धाम से खास लोगों की उपस्थिति में सगाई करने जा रहे हैं। लेकिन इस खास कपल के बारें में हम आपको बताते है इनकी लव स्टोरी, जो कि कुछ लोगों को पता ही नहीं है।
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, एक बार जब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट से लॉच करने के बाद में साथ बाहर निकले तो दोनों को एक साथ देखकर दोनों के डेटिंग की खबर आग की तरह फैल गई।
फिर क्या था इसके बाद इसके बाद दोनों कई बार साथ नज़र आए, कभी लांच करते हुए तो कभी कभी डिनर करते हुए, और दिल्ली में आईपीएल का मैच देखने के लिए भी दोनों साथ में गए। बस फिर इन दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल ही सबके मना लिया।
पर इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत मुंबई में नहीं हुई थी, क्योंकि दोनों बहुत पहले से ही दोनों का जानते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में ही पढ़ें हैं। बताया जाता है कि उसी दौर में दोनों की पहचान हुई थी हालांकि दोस्ती तो उस दौर में हुई थी।
इसके बाद दोनों एक दो बार पंजाब में अपने काम के सिलसिले में मिले और वहां से उनके प्यार की शुरुआत हो गई, दोनों एक पंजाबी फैमली से ही आते है तो रिश्ते में कई सारी चीजें आसान हो गई और दोनों को एक दूसरे का साथ पसंद आने लगा। बस फिर क्या था दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देना सिलसिला शुरु कर दिया।
अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूजे के रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं, मगर अब तक इन दोनों या इनके परिवारवालों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों ने भले ही चुप्पी साध रखी हो, मगर इनके करीबी सब कुछ बयां कर चुके हैं।
इस कपल को लेकर मार्च में ही सिंगर और एक्टर हार्डी संधु ने दोनों के रिश्ते को कंफर्म किया था। इनके अलावा आप नेता संजीव अरोड़ा ने भी ट्वीट कर राघव और परिणीती को बधाई दी थी। परंतु परिणीति और राघव ने इस बायन पर कभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अपने रिश्ते को बहुत ही प्राइवेट रखा।


Click it and Unblock the Notifications












