..................... Priyanka Chopra's mother sends best wishes for Parineeti Chopra engagement - Hindi Filmibeat

Parineeti Chopra Engagement: परिणीति की सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां ने भेजी शुभकामनाएं, जताई खुशी

Parineeti Chopra Engagement

Parineeti-Raghav Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के फैंस का इंतजार खत्म, अब वह शुभ घड़ी आ गई है जिसका सबको इंतजार था, आज परिणीति चोपड़ा बहुत ही धूम धाम से दिल्ली में सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। इस खास मौंके पर परिणीति की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई है।

दरअसल सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 13 मई को सगाई करने जा रहे हैं। दोनों परिवारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक सब कुछ फाइनल है। अपनी सगाई पर हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी तैयारी को खुद परिणीति ने देखा है, वह अपने इस खास दिन पर कोई भी कमी नहीं देखना चाहती हैं।

अब सगाई से पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की प्रतिक्रिया आई है। मधु चोपड़ा ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि कपल के लिए वह बेहद खुश हैं।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक मीडिया बातचीत में प्रतिक्रिया दी। मधु ने कहा है, 'परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को लेकर मैं काफी खुश और एक्साइटेड हूं, हमारा आशीर्वाद हमेशा इन दोनों के साथ रहेगा।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परी-राघव की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने वाली है। दोनों की सगाई की गेस्ट लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा उनके पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का खास प्रोग्राम रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि सगाई समारोह शाम पांच बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परी और राघव के इस समारोह में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स को मिलाकर 150 लोग शामिल होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X