पैरेंट्स खुद सेंसर बनें:आशा पारिख

गोवा में आयोजित 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में शामिल होने के लिए यहां पहुंची पारिख ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "एक सेंसर बोर्ड होना चाहिए। लेकिन अभिभावकों को घर पर भी सेंसर की भूमिका निभाना चाहिए। माता-पिता को खुद अपने बच्चों की उपस्थिति में 'ए' प्रमाणपत्र वाली फिल्म देखना छोड़ देना चाहिए ।"
टेलीविजन धारावाहिक 'कोरा कागज' का निर्माण कर रहीं पारेख ने कुछ दिन पहले कहा था कि टेलीविजन उद्योग में सृजनात्मकता के अभाव के चलते अब उन्हे टेलीविजन कार्यक्रमों में अधिक दिलचस्पी नहीं है।
उन्होंने कहा था, "आज, कई धारावाहिक हैं, लेकिन उनमें सृजनात्मकता कम है। मैं सहज महसूस नहीं करती हूं। निर्देशकों के लिए कोई जगह नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
asha parekh आशा पारिख गोवा फिल्म समारोह बॉलीवुड मुंबई सेंसर बोर्ड bollywood censor board film festival goa mumbai


Click it and Unblock the Notifications