नूतन को दर्द सहते नहीं देख सकते मोहनीश बहल!

मोहनीश बहल ने कहा कि वो अपनी मां नूतन के हमेशा से करीबी रहे हैं। जब उनकी मां नूतन को कैंसर हो गया था तब भी नूतन ने कभी भी हार नहीं मानी। वो हमेशा अपने परिवार को हिम्मत बंधाती रहती थीं। मोहनीश बहल ने बताया कि जब नूतन को पता चला कि उन्हें कैंसर है तो वो निराश नहीं हुईं। यहां तक कि उन्होंने कैसंर से निजात भी पा ली थी। लेकिन फिर उनके लीवर में कैंसर हो गया। जब तक हमने इलाज कराया तब तक वो काफी फैल चुका था और हम उन्हें बचा नहीं पाए।
नूतन के मरने से पहले मोहनीश बहल की दो फिल्में बागी और मैंने प्यार किया रिलीज हो चुकी थीं और दोनों फिल्मों में मोहनीश बहल की एक्टिंग को उनकी मां नूतन ने काफी सराहा। मोहनीश बहल ने कहा कि नूतन की जोड़ी उन्हें राज कपूर, सुनील दत्त और देव आनंद के साथ बहुत अच्छी लगती थी।


Click it and Unblock the Notifications











