आशा भोसले के साथ नील नितिन मुकेश ने गाया ये सुपरहिट गाना- वायरल Video है धमाकेदार
अभिनेता नील नितिन मुकेश और लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में नील नितिन मुकेश 'जानें जां ढूढता फिर रहा' गाते हुए नजर आ रहे हैं इसमें उनका साथ दे रहीं आशा भोसले। बता दें कि इस गाने को गाते हुए लग रहा है कि आशा भोसले का ये गाना नील को काफी ज्यादा पसंद हैं। नील नितिन मुकेश इस वीडियो में आशा जी के पैंरों के पास बैठे नजर आ रहे हैं।
बता दें कि वीडिय़ो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को खुद नील नितिन मुकेश ने शेयर किया है और लिखा है कि... गणेश चतुर्थी की ये दूसरा दिन कितना खूबसरत है।

मैं आज लीजेंड्री आशा ताई के साथ हूं और उनके साथ मुझे मेरा सबसे फेवरिट गाना गाने का मौका मिला। मैं उनका सम्मान करना हूं और उनसे प्यार करता हूं।
बता दें कि आशा भोसले भी इस वीडियो में नील नितिन मुकेश के साथ काफी ज्यादा खुश नजर आ रहीं हैं। आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक दमदार गाना फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











