कभी नहीं सोंचा था कि फिल्मों में सफलता मिलेगी: रीतेश देशमुख

रीतेश ने कहा कि मैनें पिछले एक दशक में कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया, जिसमें अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन हैं और कई अच्छे दोस्त भी बनाए। रीतेश्ा ने हाल ही में मराठी फिल्म 'बालक पालक' का निर्माण भी किया। जिसके निर्माता रवि जाधव हैं। फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है।
जल्द ही टीवी इंडस्ट्री में शुरूआत करने जा रहे रीतेश का कहना है कि मुझे लगता है कि यह सही समय है जब मैं टीवी पर दूसरों को जज कर सकता हूं। मैं इस फील्ड में पिछले 10 वर्षों से हूं और अब दर्शकों का प्रतिनिधित्व करूंगा। प्रतिभागियों का एक्ट कितना मनोरंजक है, इस आधार पर मैं उनकी क्षमता पर निर्णय सुनाउंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि जितना मैंने पिछले दस वर्षों में सीखा है, उसका सही इस्तेमाल कर प्रतिभागिओं को जज कर सकूं।


Click it and Unblock the Notifications











