नेहा कक्कड़ की दौलत के सामने कहां टिकते हैं रोहनप्रीत? नेटवर्थ का फासला जानेंगे तो दांतो तले दबा लेंगे उंगली!
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh net worth comparison: सिंगर नेहा कक्कड़ के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। नेहा ने अपने मैसेज में काम, रिश्तों और जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने की बात कही थी। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने यह पोस्ट हटा ली, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। इसके बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

पोस्ट के वायरल होते ही कई लोगों ने इसे नेहा की पर्सनल लाइफ से जोड़ना शुरू कर दिया। यहां तक कि उनके और पति रोहनप्रीत सिंह के रिश्ते को लेकर भी सवाल उठने लगे।
अफवाहों पर नेहा कक्कड़ की सफाई
इन अटकलों के बीच नेहा कक्कड़ ने खुद सामने आकर सिचुएशन को संभालने की कोशिश की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लोगों से अपील की कि उनके पति और परिवार को इन बातों में न घसीटा जाए। नेहा ने कहा कि उनका परिवार हमेशा उनका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम रहा है और उनकी नाराजगी किसी रिश्ते से नहीं, बल्कि कुछ लोगों और एक सिस्टम से है।
यह भी पढ़ें- 'Ajaz Khan MMS' हुआ ट्रेंड, क्या एक्टर का आपत्तिजनक वीडियो हुआ लीक? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
रोहनप्रीत सिंह क्यों बने चर्चा का विषय?
नेहा के बयान के बाद फैंस की नजरें उनके पति रोहनप्रीत सिंह पर टिक गईं। लोग अब रोहनप्रीत के बारे में जानना चाहते हैं कि नेहा कक्कड़ के पति कितने अमीर हैं और उनकी कमाई किन-किन जरियों से होती है।
रोहनप्रीत सिंह ने बेहद कम उम्र में म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा था। साल 2007 में, 12 साल की उम्र में, वह टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में नजर आए थे। भले ही वह शो के विजेता नहीं बने, लेकिन उनकी आवाज ने उन्हें पहचान दिला दी। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने 'राइजिंग स्टार सीजन 2' में हिस्सा लिया, जहां वह पहले फाइनलिस्ट बने। यह शो उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
यह भी पढ़ें- एक्टर से 16 साल छोटी एक्ट्रेस कभी बनी आमिर खान की मां... साली और अब बेटी, इस हसीना ने तोड़े उम्र के सारे नियम
म्यूजिक करियर और नेहा कक्कड़ से शादी
रिएलिटी शोज के बाद रोहनप्रीत ने कई म्यूजिक वीडियो और सिंगल ट्रैक्स में काम किया। साल 2020 में उन्होंने नेहा कक्कड़ के साथ गाना 'नेहू द ब्याह' किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी दौरान दोनों करीब आए और तीन महीने की डेटिंग के बाद कपल ने 24 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली।
यह भी पढ़ें- Shark Tank में दिखा हैरान कर देने वाला पल, 13 साल का बच्चा बदल सकता है हेल्थकेयर का भविष्य? शार्क्स रह गए दंग
रोहनप्रीत सिंह की नेटवर्थ
Biographyainfo.com के मुताबिक, रोहनप्रीत सिंह की अनुमानित नेटवर्थ 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी कमाई म्यूजिक एल्बम्स, सिंगल्स, रिकॉर्डिंग डील्स, लाइव शो और कॉन्सर्ट्स से होती है। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं।
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही Border 2 ने मचाया धमाल! एडवांस बुकिंग में सबको छोड़ा पीछे, टिकटों की हो रही बंपर बिक्री
नेहा कक्कड़ की नेटवर्थ और कमाई
अगर बात नेहा कक्कड़ की नेटवर्थ की करें, तो नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 104 करोड़ रुपये है। बताया जाता है कि नेहा हर महीने लगभग 2 करोड़ रुपये तक कमाती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा एक गाने के लिए 10 से 20 लाख रुपये, जबकि एक कॉन्सर्ट के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। किसी रिएलिटी शो में जज के तौर पर उनकी फीस 20 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो, टीवी शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं।
यह भी पढ़ें- Viral Video: दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर खुलेआम पेशाब करता दिखा शख्स, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत
सोशल मीडिया से होने वाली कमाई
नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त पकड़ रखती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 78.2 मिलियन (7.82 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ब्रांड प्रमोशन और पेड पोस्ट्स के जरिए सोशल मीडिया भी उनकी कमाई का बड़ा जरिया है।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की कार पलटी और ऑटो रिक्शा के तो उड़े चिथड़े, जिसने भी देखा मंजर वो रह गया हैरान, खून से सना...
नेहा कक्कड़ की लग्जरी लाइफस्टाइल
Caknowledge की रिपोर्ट के अनुसार, नेहा कक्कड़ के पास मुंबई के प्राइम एरिया में एक आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा ऋषिकेश में उनका एक शानदार बंगला भी है, जिसकी तस्वीरें वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
कार कलेक्शन की बात करें तो नेहा के पास Audi Q7, Mercedes-Benz GLS 350 और BMW जैसी करोड़ों रुपये की लग्जरी गाड़ियां हैं।
यह भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी मंत्री का बदला रंग-रूप, ट्रांसफॉर्मेशन ने हिलाया पूरा इंटरनेट, जिसने देखा उसे लगा तगड़ा झटका!
नेहा और रोहनप्रीत की नेटवर्थ का कंपैरिजन
अगर दोनों की संपत्ति की तुलना की जाए, तो आर्थिक रूप से नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह से कहीं आगे हैं।
नेहा कक्कड़ की नेटवर्थ: लगभग 104 करोड़ रुपये
रोहनप्रीत सिंह की नेटवर्थ: लगभग 15-20 करोड़ रुपये
हालांकि, दोनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं और अपने-अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications













