एक्टर से 16 साल छोटी एक्ट्रेस कभी बनी आमिर खान की मां... साली और अब बेटी, इस हसीना ने तोड़े उम्र के सारे नियम
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर होते हैं जिन्हें सिर्फ काम करने से मतलब होता है। उनके लिए उम्र, इमेज और रिश्तों की सीमाओं का कोई मतलब नहीं रह जाता, जब वो पर्दे पर उतरते हैं। आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने शुरुआत तो छोटे पर्दे से की लेकिन अब वो बड़े पर्दे का जाना-माना नाम बन गई हैं।

एक्ट्रेस मोना सिंह उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिनकी एक्टिंग जर्नी जितनी दमदार है, उतनी ही चौंकाने वाली भी। पर्दे पर वह कभी आमिर खान की साली बनीं, कभी मां, कभी बेटी और अब जल्द ही सनी देओल के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी।
आमिर खान से उम्र में छोटी
मोना सिंह ने साल 2003 में टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि मोना, आमिर खान से उम्र में करीब 16 साल छोटी हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पर्दे पर उनके साथ अलग-अलग रिश्तों को निभाया है।
आमिर की साली का रोल
साल 2009 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' में मोना सिंह बोमन ईरानी की बड़ी बेटी के रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह करीना कपूर की बड़ी बहन और आमिर खान की साली बनी थीं। वहीं, उसी फिल्म का इमरजेंसी डिलीवरी सीन आज भी दर्शकों को याद है, जिसमें आमिर और मोना साथ नजर आए थे।
आमिर की मां का रोल
इसके बाद मोना सिंह ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में उनकी मां का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन मोना की एक्टिंग की तारीफें जरूर हुई।
आमिर की बेटी का रोल
अब हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में वह आमिर खान की बेटी के रोल में नजर आ रही हैं।
'हैप्पी पटेल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वीर दास स्टारर यह स्पाई-कॉमेडी फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा में रही। किसी को इसकी कॉमेडी पसंद आई तो कुछ लोगों को कहानी खास पसंद नहीं आई। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन करीब 4.35 करोड़ रुपये पहुंच गया।
बॉर्डर 2 में सनी देओल संग रोमांस
अब मोना सिंह जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाली हैं, जो 23 जनवरी को रिलीज होगी। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में मोना को सनी देओल के साथ रोमांटिक अंदाज में देखा गया है। यह उनके करियर का एक नया और दिलचस्प मोड़ माना जा रहा है।
इसके अलावा मोना सिंह आर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी अहम रोल निभा चुकी हैं, जहां उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहना मिली।
कुल मिलाकर, मोना सिंह ने अपने करियर में यह साबित किया है कि एक सशक्त कलाकार के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर होती है, असली पहचान उसके टैलेंट और किरदारों से बनती है।


Click it and Unblock the Notifications














