Akshay Kumar की कार पलटी और ऑटो रिक्शा के तो उड़े चिथड़े, जिसने भी देखा मंजर वो रह गया हैरान, खून से सना...
Akshay Kumar car accident Juhu: मुंबई में सोमवार की शाम को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले की एक कार रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई। आपको बता दें, यह घटना उनके जुहू निवास के पास हुई, जब सिक्योरिटी कार अचानक एक ऑटो रिक्शा से टकरा गया।

इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, लेकिन किसी की हालत गंभीर नहीं है। ध्यान रहे, हादसे के समय अक्षय कुमार कार में मौजूद नहीं थे।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस पहुंची
मौके पर तुरंत मुंबई पुलिस पहुंच गई और सड़क पर खड़ी कार को हटाकर ट्रैफिक को सामान्य किया। अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना उस समय विदेश यात्रा से मुंबई लौट रहे थे। वे एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार मेर्सिडीज कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद ऑटो रिक्शा उनकी सिक्योरिटी कार से टकरा गई, जो आगे जाकर अक्षय की SUV से भी टकराई।
सभी लोग सुरक्षित
हादसे में शामिल सभी लोग सुरक्षित हैं। ऑटो चालक और उसका यात्री थोड़ी देर के लिए सिक्योरिटी कार के नीचे फंसे थे, लेकिन अक्षय कुमार ने तुरंत कार से बाहर निकलकर उनकी मदद की और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
जुहू के सिल्वर बीच कैफे के पास हुआ हादसा
यह हादसा मुंबई के जुहू स्थित सिल्वर बीच कैफे के पास हुआ। अचानक हुई इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया। अक्षय कुमार और उनके स्टाफ ने तुरंत मदद की और ऑटो रिक्शा से ऑटो वाले और यात्री को बाहर निकाला।
नई फिल्म की शूटिंग 20 जनवरी से
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अनीस बज्मी की नई फिल्म की शूटिंग 20 जनवरी से मुंबई में शुरू करने वाले हैं। अनीस बज्मी ने बताया कि फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, राशि खन्ना, विजय राज, ज़ाकिर हुसैन और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और गाने सभी कुछ देखने को मिलेगा। फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है और इसे दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे।
अनीस बज्मी ने साफ किया कि उनकी फिल्म 'संक्रांतिकी वस्तुनम' की रीमेक नहीं है। उन्होंने कहा कि कहानी में कुछ समानताएं हो सकती हैं, लेकिन इसे रीमेक कहना सही नहीं होगा। निर्देशक ने भरोसा दिलाया कि फिल्म को खास बनाने के लिए पूरी टीम ने मेहनत की है और यह दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











