'Ajaz Khan MMS' हुआ ट्रेंड, क्या एक्टर का आपत्तिजनक वीडियो हुआ लीक? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Ajaz Khan MMS Leak controversy: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 7' से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर अजाज खान एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार सोशल मीडिया पर उनका एक कथित आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर एक महिला के साथ निजी पलों में नजर आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि वीडियो असली है या फिर AI की मदद से बनाया गया फर्जी कंटेंट।

सोशल मीडिया पर 'Ajaz Khan MMS' को लेकर जबरदस्त हलचल है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। इसी बीच अजाज खान का एक पुराना बयान भी दोबारा वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर तीखे शब्द कहे थे।
दरअसल, हाल ही में वायरल एक पॉडकास्ट में अजाज खान ने दावा किया था कि एक पार्टी के दौरान उनकी एल्विश यादव से बहस हो गई थी। यह पार्टी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की थी। अजाज की मानें तो, विक्की जैन के समझाने पर उन्होंने मामला वहीं खत्म कर दिया। पॉडकास्ट में अजाज ने एल्विश पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर हिम्मत है तो पूरा वीडियो सामने लाया जाए, सिर्फ बातें बनाने से कुछ नहीं होगा।
इसके बाद से ही अजाज के कुछ क्लिप्स वायरल हो रही हैं। जिसे लेकर लोग जानना चाहते हैं कि क्या ये असली हैं या फर्जी हैं। इस पूरे मामले पर अब तक अजाज खान की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो को लेकर भी उन्होंने अभी तक चुप्पी साध रखी है।
फिटनेस इन्फ्लुएंसर से जुड़े मैसेज
कुछ समय पहले अजाज खान एक और विवाद में फंस गए थे, जब दिल्ली की एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने उनके इंस्टाग्राम चैट के स्क्रीनशॉट पब्लिक कर दिए थे। इन मैसेज में अजाज कथित तौर पर उन्हें मिलने के लिए कह रहे थे और साथ में साथ काम करने की बात भी कर रहे थे। इस मामले ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
पुराना वीडियो विवाद
यह पहली बार नहीं है जब अजाज खान किसी वीडियो को लेकर विवादों में घिरे हों। पिछले साल भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक लड़की और एक शख्स के साथ नजर आए थे। इसकी कुछ फोटोज सामने आई थीं और उसमें दावा किया गया था अजाज थ्रीसम कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
अजाज खान का करियर
अजाज खान ने साल 2003 में फिल्म 'पथ' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और 'क्या होगा निम्मो का', 'करम अपना अपना', 'कहानी हमारे महाभारत की', 'दिया और बाती हम' जैसे कई चर्चित टीवी शोज में काम किया।
साल 2013 में बिग बॉस 7 का हिस्सा बनने के बाद उन्हें खास पहचान मिली। शो में उनका डायलॉग 'एक नंबर' काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्मों की बात करें तो वह 'लम्हा', 'रक्त चरित्र 2', 'बुढ्ढा... होगा तेरा बाप' और तेलुगु फिल्म 'नायक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
पहले भी विवादों से रहा नाता
अजाज खान का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। साल 2018 में मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने उन्हें ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस केस में उन्हें करीब 26 महीने तक आर्थर रोड जेल में रहना पड़ा था। फिलहाल, अजाज खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं, जहां उनके काम से ज्यादा उनके निजी विवाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











