Neena Gupta ने खुलेआम बेडरूम सीक्रेट को किया रिवील, कहा- 'औरतों को नहीं पता ये मजे के लिए किया जाता है'

Neena Gupta Video: दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta On Sexuality) ने हाल ही में भारत में सेक्स के बारे में (Neena Gupta On Women) महिलाओं की धारणा के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि सेक्स (Neena Gupta On Sex) सबसे ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाने वाला शब्द है।
नीना गुप्ता का वीडियो वायरल
अपने एक हालिया इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि 95 प्रतिशत भारतीय महिलाओं को पता ही नहीं है कि सेक्स को इंजॉय भी किया जा सकता है। वो इसे अपने पार्टनर को प्लीज करने के रूप में देखती हैं। वो इसे बच्चा पैदा करने के प्रोसेस के रूप में देखती हैं।
यह भी पढ़ें- फिल्मी गाने को सुनकर पालतू कुत्ते के कान में नहीं रेंगी जूं, लेकिन जैसे ही बजा हनुमान चालीसा, उठकर बैठा और...
महिलाओं और सेक्स को लेकर होता है दुख
YouTuber और कॉमेडियन लिली सिंह के साथ बातचीत के दौरान, नीना ने कहा- "मुझे महिलाओं और सेक्स के लिए बहुत दुख होता है। मैं भारत की बात कर रही हूं, लगभग 99 या शायद 95 प्रतिशत भारतीय महिलाएं नहीं जानती हैं कि सेक्स को प्लेजर के लिए किया जाता है। उन्हें लगता है कि यह मर्दों को खुश करने और बच्चे पैदा करने के लिए है।"
यह भी पढ़ें- Mohammad Shami के रिश्तेदारों पर गिरी गाज, खाता हुआ सीज और लाखों का जुर्माना, बहन का परिवार जा सकता है जेल!
एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाएं जो भारत में सेक्स को इंजॉय करती हैं वो मायनोरिटी में हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाएं इसे इंजॉय नहीं कर पाती हैं। ये सेक्स बहुत ज्यादा ओवररेटेड है।
यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan ने अपनी नई गर्लफ्रेंड का किया खुलासा, क्रिकेटर ने कहा- 'कमरे की सबसे खूबसूरत लड़की मेरी...'
जब होस्ट ने बिना किसी हिचकिचाहट के 'सेक्स' शब्द का खुलकर इस्तेमाल किया तो नीना ने कहा कि वो पहले घर पर इसे फुसफुसाकर बोलती थीं, लेकिन वो अब ऐसा नहीं करतीं।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लाइक करते ही एक्टर की जेब हो गई ढीली, 61 लाख का लगा दिया चूना
फिल्मों का बहुत बड़ा प्रभाव
इसी बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह फिल्मों ने सेक्स और यौन इच्छा के बारे में उनके विचार को आकार दिया। 65 साल की एक्ट्रेस ने कहा, "हमारी फिल्मों में क्या दिखाया गया? अगर आप एक महिला हैं, तो आपका मूल उद्देश्य एक पुरुष को ढूंढना है। असल में, बहुत समय तक मुझे लगता था कि अगर हम किस करते हैं तो हम प्रेग्नेंट हो सकते हैं। मुझे सचमुच लगता था कि यह सच है। हमारी फिल्मों ने हमें यही दिखाया।"
यह भी पढ़ें- ये है Salman Khan की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, लागत निकालने में भी रही नाकामयाब, रो-रोकर बॉक्स ऑफिस में...


Click it and Unblock the Notifications











