Release Rewind:25अक्टूबर 1957, मदर इंडिया, 57 साल बाद भी नहीं मिलती ऐसी कहानियां
मुंबई। बॉलीवुड में बदलाव बहूत जल्दी होते हैं पर कुछ फिल्में ऐसी हैं जो वक्त, माहौल से परे होती हैं। मदर इंडिया भी बॉलीवुड का वो मास्टरपीस है जिसमें दशकों बाद भी कोई कमी नहीं दिखती। एक ऐसी फिल्म जो अपनी कहानी, अभिनय और संगीत के दम पर ऑस्कर की आधिकारिक एंट्री होती है वो भी तब जब भारत की भौगोलिक सीमाएं हिंदी सिनेमा की चहारदीवारी। ऐसे वक्त में भाषा की सीमा को पार करते हुए मदर इंडिया ने खुद को साबित किया था।

25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई मदर इंडिया में आज 57 साल और 6 दशकों बाद भी कोई कमी नहीं दिखती। उम्दा कहानी, कसे हुए दृश्य और बेहतरीन पटकथा। ये सब बातें मदर इंडिया को सबसे अलग खड़ा कर देती हैं। जानिये मदर इंडिया से जुड़ी कुछ बातें -
- मदर इंडिया अपने समय की सबसे महंगी हिंदी फिल्म थी और इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सबसे अधिक था। उस दौर की इकलौती फिल्म जिसे हाई प्रोफाइल स्क्रीनिंग का मौका मिला। इस फिल्म को भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देखा था।
- फिल्म की मूल कहानी एक 1940 की फिल्म औरत से है। बाद में औरत की कहानी में बहुत सारे बदलाव करने के बाद मदर इंडिया की स्क्रिप्ट तैयार हुई।
- मदर इंडिया की शूटिंग कास्ट फाइनल होने से पहले शुरू हो चुकी थी। कारण था 1955 में यूपी में आई बाढ़। फिल्म में बाढ़ के सभी दृश्यों को तभी फिल्मा लिया गया था। बाकी की शूटिंग महाराष्ट्र के कुछ गांव और महबूब स्टूडियो में हु्ई थी।
- फिल्म के संगीत में नौशाद ने पहली बार पश्चिमी प्रयोग किये थे। पहली बार हॉलीवुड ऑरकेस्ट्रा का भी प्रयोग किया। नौशाद के परिवार को उनका फिल्मों में संगीत देना पसंद नहीं था इसलिए शादी के दौरान उनके घरवालों ने लड़कीवालों को बताया था कि नौशाद पेशे से दरजी हैं।
- मदर इंडिया साइन करते वक्त नरगिस केवल 26 साल की थीं पर उन्होंने स्क्रीन पर बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपना रोल अदा किया था।
- फिल्म के लिए दिलीप कुमार को नरगिस के बेटे के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। कहानी पसंद आने के बावजूद दिलीप साहब ने यह कहकर मना कर दिया कि उन्होंने अभी अभी नरगिस के साथ रोमांस किया है और दर्शक उन्हें नरगिस के बेटे के रोल में नकार देंगे।
- फिल्म से पहले सुनील दत्त एक रेडियो स्टेशन पर काम करते हैं और नरगिस को इंटरव्यू करना उनकी दिली तमन्ना थी। पर जब उन्हें यह मौका मिला तो नरगिस के सामने वे कुछ नहीं बोल पाए थे।
- एक बार सेट पर आग लग गई और सुनील दत्त ने नरगिस को बचाया था। इसके बाद दोनों को प्यार हुआ और उन्होंने फिल्म के दौरान ही शादी कर ली। हालांकि ये बात फिल्म की रिलीज़ तक सबसे छुपा कर रखी गई थी।
More from Filmibeat
नरगिस सुनील दत्त दिलीप कुमार संजय दत्त नौशाद मदर इंडिया ऑस्कर oscar dilip kumar nargis mother india sunil dutt naushad


Click it and Unblock the Notifications











