अब विदेशी भाषाओं में माई नेम इज खान
दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के एक सप्ताह के भीतर 1.8 करोड़ डॉलर का व्यवसाय करने वाली शाहरुख खान की चर्चित फिल्म 'माई नेम इज खान' की जर्मन और तुर्किश भाषाओं में भी डबिंग की जाएगी। यही नहीं, इस फिल्म की पहुंच बढ़ाने के लिए इसके जर्मनी संस्करण के प्रिंट पर पोलिश भाषा के सबटाइटिल भी चलाए जाएंगे।
इस फिल्म का वैश्विक वितरण करने वाली कंपनी 'फॉक्स स्टार स्टूडियोज' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने कहा,"हमने प्रत्येक देश की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस फिल्म को जर्मन, तुर्किश और पोलिश भाषाओं में डब करने का फैसला किया है। हम जर्मनी में स्थित एक बड़े बाजार को खंगालना चाहते हैं और इसके लिए इस फिल्म का जर्मन भाषा में डब किया जाना जरूरी है।"
'माई नेम इज खान' करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें शाहरुख के अलावा काजोल ने प्रमुख भूमिका निभाई है। यह फिल्म अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले के परिदृश्य में बनी है। जिसे भारत सहित दुनिया भर में सराहा जा रहा है।
More from Filmibeat
करण जौहर जर्मनी फिल्म बर्लिन फिल्म महोत्सव बॉलीवुड माई नेम इज खान शाहरुख खान berlin film festival bollywood film germany karan johar my name is khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications












