रोती बिलखती मां Malaika Arora का सहारा बने Arhaan Khan, दुखभरी घड़ी में बखूबी निभा रहे बेटे का फर्ज!

Arhaan Khan Consoles Her Mother Malaika Arora at Anil Mehta Funeral: मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अनिल मेहता ने अपनी जान देकर उनके ऊपर से पिता का साया छीन लिया है। इस समय उनका परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। परिवार अंतिम संस्कार के लिए जा रहा है। इस बीच, वायरल हुए एक वीडियो में मलाइका के प्यारे बेटे अरहान खान उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आए।
रो-रोकर Malaika Arora की मा का हुआ बुरा हाल
आज यानी 12 सितंबर को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Father Death) अपने दिवंगत पिता अनिल मेहता (Anil Mehta Funeral) के अंतिम संस्कार के लिए अपने बेटे अरहान खान के साथ अपनी मां के घर से निकलती हुई नजर आईं। वीडियो में, अरहान अपनी नानी जॉयस के कंधे पर हाथ रखे हुए पार्क की गई कार की ओर बढ़ते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora के सौतेले पिता Anil Mehta की पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आई सामने, बीमारी नहीं इस वजह से हुई मौत
Malaika Arora को संभालते नजर आए बेटे Arhaan Khan
एक और वीडियो में, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Son) अपने बेटे के साथ खड़ी दिखाई दे रही थीं, इस वीडियो में मलाइका का हाल देखकर साफ पता लग रहा था कि वो अंदर से टूट चुकी हैं। अरहान (Arhaan Khan) भी अपनी मां का हाल समझ गए और समझदार बेटे की तरह अपनी मां के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें दिलासा देने लगे। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora के पिता की मौत की खबरों में उलझा रहा सोशल मीडिया, उधर कम उम्र में चली गई इस फेमस सिंगर की जान
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स
मलाइका के एक्स पति अरबाज खान अपनी पत्नी शुरा खान के साथ, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, अरशद वारसी, शिबानी दांडेकर, रितेश सिधवानी और किम शर्मा समेत कई लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora की मां रो-रोकर हुईं बेसुध, पति के अंतिम संस्कार को जाते हुए अरहान ने दिया सहारा तब जाकर...
पुलिस का बयान
बुधवार को अनिल मेहता के निधन के बाद डीसीपी क्राइम ब्रांच राज तिलक रोशन ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, उनके अनुसार, यह "पहली नजर" में आत्महत्या का मामला ही लग रहा है। लेकिन फिर भी वो अपनी जांच जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora सौतेले पिता से थीं बस इतने साल छोटी, मां ने दूसरी बार भी लिया था तलाक, लेकिन रहते थे साथ
यह भी पढ़ें- Anil Mehta ने आत्महत्या से पहले सौतेली बेटियों Malaika और Amrita को किया था कॉल, परेशान होकर कही थी ये बात


Click it and Unblock the Notifications











