Malaika Arora सौतेले पिता से थीं बस इतने साल छोटी, मां ने दूसरी बार भी लिया था तलाक, लेकिन रहते थे साथ

Malaika Arora Stepfather Dies: मलाइका अरोड़ा के घर में इस वक्त मातम पसरा हुआ है और हर कोई एक्ट्रेस का हालचाल जानना चाह रहा है। इस बीच जब मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक शोक संदेश डाला तो लोग उनके पिता का नाम देखकर हैरान रह गए क्योंकि लोगों को लगा उनके पिता का नाम अनिल अरोड़ा है।
Malaika Arora ने शेयर किया पोस्ट
पिता अनिल मेहता के आकस्मिक निधन के बाद मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक नोट साझा किया है। उन्होंने पिता की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर लिखा हुआ है, 'हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। इस नुकसान से हमारा परिवार गहरे सदमे में है, और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं।'
यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा की मां ने किया अनिल मेहता की मौत का खुलासा, बोलीं- जब सुबह वह बालकनी में गईं तब...
Malaika Arora के सौतेले पिता Anil Mehta
इस नोट के सामने आने के बाद लोगों की दिलचस्पी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Stepfather) के सोतैले पिता के बारे में जानने में आ गई। आइए सामने आई जानकारी के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कौन थे मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora Father Suicide EXCLUSIVE: मलाइका के पिता के सुसाइड पर पड़ोसी ने खोले राज, असली नहीं सौतेले पिता
कौन हैं Anil Kuldip Mehta
अनिल मेहता (Who is Malaika Arora Stepfather) पंजाब के फाजिल्का गांव से थे। वो मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने मलाइका की मां जॉएस के साथ कब शादी की यह तो पता नहीं। लेकिन जॉइस पॉलीकार्प ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि उनका और अनिल मेहता का तलाक हो गया है, लेकिन वो पिछले काफी समय से एक साथ रह रहे थे। अनिल मेहता मलाइका की मां से उम्र में काफी छोटे भी थे। क्योंकि मलाइका अरोड़ा और उनके उम्र के बीच का फासला केवल 12 साल का है।
यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर कैमरा मैन की ऐसी हरकत देख भड़के वरुण धवन, बोले- क्या कर रहो हो तुम लोग...
Malaika Arora की मां का बयान
रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प (Malaika Arora Mother Joyce Polycarp) ने मुंबई पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मलाइका की मां जॉइस पॉलीकॉर्प ने बताया कि अनिल को रोजाना ही बालकनी में अखबार पढ़ने की आदत थी। जब उन्होंने अनिल की चप्पलें लिविंग रूम में देखीं तो जॉइस उन्हें ढूंढते हुए बालकनी में गईं। जब उन्होंने नीचे देखा तब पता चला की काफी शोर मच रहा है।
यह भी पढ़ें- मलाइका के घर अरबाज खान के पापा सलीम और मां सलमा के सामने आंखों में आंसू लिए हाथ जोड़कर खड़े हो गए अर्जुन कपूर
कोई गंभीर बीमारी नहीं
जॉइस पॉलीकॉर्प (Joyce Polycarp Statement) ने आगे बताया कि वॉचमैन मदद के लिए आवाजें लगा रहा है। यब सब देखकर लगा कि मामला काफी गंभीर है। वहीं जॉइस पॉलीकॉर्प ने यह भी साफ किया कि अनिल अरोड़ा को कोई भी गंभीर बीमारी नहीं थी। बस उन्हें घुटनों में दर्द रहता था इसके अलावा उन्हें और कोई परेशानी नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications











