मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर कैमरा मैन की ऐसी हरकत देख भड़के वरुण धवन, बोले- क्या कर रहो हो तुम लोग...

Varun Dhawan got angry after seeing camera man outside Malaika Arora's house: मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता की मौत की खबर सुन मलाइका पूरी तरह टूट पड़ी हैं। बता दें कि कई सितारे मलाइका अरोड़ा के घर आ पहुंचे हैं। अर्जुन कपूर, सलीम खान, सुशीला चरक, निर्वान खान, अरहान खान, सोहेल खान, सीमा सचदेव समेत तमाम सितारे मलाइका के घर जा पहुंचे हैं। सितारों के साथ ही तमाम मीडिया से लोग भी मलाइका के घर पर आ गए हैं साथ ही में कई कैमरा मैन हैं जो मलाइका के घर की हर एक छोटी बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
लेकिन इस कठिन समय में कैमरामैन का वहां होना और सितारों को इस तरह कवर करना एक्टर वरुण धवन को पसंद नहीं आया है। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में देखा जा सकता है कि वरुण कैमरा मैन पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। वरुण नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि वह बहुत दुख में हैं और ऐसे समय में कैमरा उनके मुंह पर तान देना बहुत ही असंवेदनशील है। जरा सोचिए की आप लोग क्या कर रहे हो। जब आप ऐसा करते हैं तो किस पर क्या बीतती है। मैं यह समझ सकता हूं कि यह आपका काम है, लेकिन इससे दूसरा शख्स असहज हो सकता है। इसी के साथ ही एक्टर ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है।
आपको बता दें कि अनिल अरोड़ा का संबंध पंजाब के सीमाई इलाके फाजिल्का से था। उन्होंने मर्चेंट नेवी में नौकरी की। अनिल अरोड़ा को मलयाली क्रिश्चियन जॉइस पॉलीकॉर्प से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली शादी के बाद दोनों के दो बेटियां हुईं मलाइका और अमृता। मलाइका अरोड़ा 11 साल की थीं तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। हालांकि इसके बाद भी चारों परिवार की तरह रहते थे। बता दें कि मलाइका अपने पति के बेहद क्लोज थी। पिता की मौत की खबर सुन मलाइका सदमे में आ गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











