मलाइका के घर अरबाज खान के पापा सलीम और मां सलमा के सामने आंखों में आंसू लिए हाथ जोड़कर खड़े हो गए अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor Consoles Salman Khan Parents At Malaika Arora Father Funeral: आज सुबह ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई। दरअसल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने सुबह 9 बजे के करीब घर की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार को संभालने के लिए कई सेलेब्स भी उनके घर पहुंचे।
इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का भी नाम शामिल है। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री जानती है कि पिछले कई सालों से अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप की काफी चर्चा भी है। दोनों में काफी ज्यादा गैप है और इसी के चलते दोनों का रिलेशनशिप खूब सुर्खियों में भी रहा।
लगातार मलाइका अरोड़ा के घर से कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। कई सारे सेलिब्रिटीज भी उनके घर पर पहुंच रहे हैं और इस लिस्ट में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का नाम भी शामिल है। वायरल भयानी ने भी उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलीम खान और सोहेल खान नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर को खान परिवार को हाथ जोड़ नमस्ते करते हुए देखा गया।
अब इस वीडियो पर भी लगातार लोग कोई ना कोई कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के कुछ फैंस तो उनको हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे यूजर्स भी है जो कि सलमान खान के माता-पिता की तारीफ कर रहे हैं।
हालांकि बीते दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबर भी सामने आई थी। जिस पर दोनों में से किसी भी एक्टर ने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी। हालांकि अब मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन पर अर्जुन कपूर का पहुंचना यही साबित करता है कि दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है। अच्छे से लेकर बुरे वक्त में भी दोनों एक दूसरे के साथ है।


Click it and Unblock the Notifications











