Malaika Arora के सौतेले पिता Anil Mehta की पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आई सामने, बीमारी नहीं इस वजह से हुई मौत

Malaika Arora Father Postmortem Report: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के स्टेपफादर यानी सौतेले पिता अनिल मेहता की दुखद मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
Malaika Arora के पिता की Postmortem Report
मलाइका (Malaika Arora Father Death) के पिता ने बुधवार को बांद्रा वाले घर की बिल्डिंग की छत से कूदकर कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनका पोस्टमार्टम बांद्रा के भाभा अस्पताल में किया गया। गुरुवार को न्यूज 18 को जानकारी देने वाले पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम से पता चला है कि अनिल मेहता की मौत कई चोटों के कारण हुई।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor शिद्दत से निभा रहीं अपनी दोस्ती, Malaika Arora को सहारा देने के लिए दी ये कुर्बानी
Anil Mehta ने किया था दोनों बेटियों को फोन
रिपोर्ट के अनुसार, अनिल मेहता (Anil Mehta Death) ने आत्महत्या करने से कुछ समय पहले मलाइका और अमृता (Malaika Amrita) को फोन किया था। उन्होंने कथित तौर पर कहा, "मैं बीमार हूं, थका हुआ हूं।"
यह भी पढ़ें- Malaika Arora के पिता की मौत की खबरों में उलझा रहा सोशल मीडिया, उधर कम उम्र में चली गई इस फेमस सिंगर की जान
Malaika Arora की मां का बयान
कथित तौर पर, मलाइका (Malaika Arora Mother) की मां जॉयस ने भी पुलिस को बताया कि जब अनिल की मौत हुई, तब वह घर पर ही थी। उनके अनुसार, अनिल हर सुबह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ते थे। जिस दिन उनकी मौत हुई, वह उन्हें बालकनी में देखने गई, लेकिन वह नहीं मिले। जब वह रेलिंग पर देखने के लिए झुकीं, तो उन्होंने देखा कि सिक्योरिटी गार्ड मदद के लिए चिल्ला रहा था। जॉयस ने पुलिस को यह भी बताया कि अनिल को कोई बीमारी नहीं थी, बस उनके घुटने में हल्का दर्द था।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora की मां रो-रोकर हुईं बेसुध, पति के अंतिम संस्कार को जाते हुए अरहान ने दिया सहारा तब जाकर...
Malaika Arora का ऑफिशियल बयान
मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक ऑफिशियल बयान जारी कर मीडिया और शुभचिंतकों से रिक्वेस्ट की कि वे इस कठिन समय में परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। उन्होंने कहा, "हमें अपने प्यारे पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक डेडिकेटेड नाना, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं। हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं।"
यह भी पढ़ें- Malaika Arora सौतेले पिता से थीं बस इतने साल छोटी, मां ने दूसरी बार भी लिया था तलाक, लेकिन रहते थे साथ


Click it and Unblock the Notifications











