Kareena Kapoor शिद्दत से निभा रहीं अपनी दोस्ती, Malaika Arora को सहारा देने के लिए दी ये कुर्बानी

Kareena Kapoor With Malaika Arora: करीना कपूर खान, जो अगली बार द बकिंघम मर्डर्स में नजर आएंगी, ने बुधवार सुबह अपनी सबसे अच्छी दोस्त मलाइका और अमृता अरोड़ा के सौतेले पिता की मौत के बाद अपने आने वाले वर्क प्रोजेक्ट्स को पोस्टपोन कर दिया है।
11 सितंबर को अरोड़ा बहनों (Malaik Arora Amrita Arora) के सौतेले पिता ने मुंबई में उनके घर की इमारत की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अनिल मेहता (Malaika Arora Father Suicide) के निधन की खबर सुर्खियों में आने के तुरंत बाद, कई बॉलीवुड हस्तियां मलाइका के परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचीं।
Kareena Kapoor ने कैंसिल किए प्रोग्राम
अब, News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कठिन समय में अपने दोस्तों का सपोर्ट करते हुए, करीना (Kareena Kapoor Work Projets) ने अपनी आने वाले वर्क प्रोजेक्ट्स को पोस्टपोन कर दिया है। वह गुरुवार को शहर में एक लॉन्च इवेंट में शामिल होने वाली थीं। सूत्र ने शेयर किया, 'करीना कपूर की टीम ने इस मुश्किल वक्त के कारण प्रोग्राम को कैंसिल करने का फैसला किया है।
पक्की सहेली हैं करीना मलाइका
करीना-करिश्मा (Kareena Karisma) और अमृता-मलाइका (Amrita Malaika) की बहनें सालों से दोस्त हैं और अक्सर साथ में बाहर घूमते, छुट्टियां मनाते और यहां तक कि एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में भी शामिल होते हुए देखी जाती हैं। इन चारों का एक गैंग है, जो अक्सर साथ नजर आता है।
Malaika Arora ने शेयर किया था ऑफिशियल पोस्ट
बुधवार को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने सौतेले पिता के असामयिक निधन पर एक आधिकारिक बयान जारी किया और लिखा, 'हमें अपने प्यारे पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक डेडिकेटेड नाना, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस नुकसान से बहुत सदमे में है और हम इस कठिन समय में मीडिया और शुभचिंतकों से प्राइवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट करते हैं।'
पुलिस का बयान
मुंबई पुलिस के अनुसार, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत "पहली नजर" आत्महत्या ही लग रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डीसीपी क्राइम ब्रांच, राज तिलक रोशन ने मीडिया को बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं।
मुंबई पुलिस ने ANI को बताया- "अनिल मेहता (62) का शव बरामद किया गया। वह छठी मंजिल पर रहते थे। हम आगे की जांच कर रहे हैं और हमारी टीम मौजूद है। हम सभी पहलुओं पर रिसर्च कर रहे हैं। हमारी टीमें यहां हैं, साथ ही फोरेंसिक टीमें भी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है।हम आगे की जांच कर रहे हैं क्योंकि पहली नजर में यह आत्महत्या लग रही है।"


Click it and Unblock the Notifications











