Malaika Arora की मां रो-रोकर हुईं बेसुध, पति के अंतिम संस्कार को जाते हुए अरहान ने दिया सहारा तब जाकर...

Malaika Arora Mother Heartbreaking Video: मलाइका अरोड़ा के परिवार के लिए 11 सितंबर का दिन किसी त्रासदी से कम बनकर नहीं आया है। एक्ट्रेक के सौतेले पिता ने बीते दिन छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।
मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के स्टेप फादर अनिल मेहता का आज फ्यूनरल है और इस मौके पर एक्ट्रेस की मां जोएस को स्पॉट किया गया। उनकी हालत दिल को झकझोर देने वाली थी। मलाइका और अरहान जोएस को गाड़ी में बैठा रहे थे लेकिन जोएस का रो-रोकर बुरा हाल था और उनकी ये हालत किसी का भी दिल पसीज सकती है।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor शिद्दत से निभा रहीं अपनी दोस्ती, Malaika Arora को सहारा देने के लिए दी ये कुर्बानी
जोएस का हाथ पकड़े मलाइका ने भी अपने आंसुओं को छिपाने के लिए काले चश्मे का सहारा ले रखा था। उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी। वहीं, दूसरी तरफ अरहान के चेहरे पर भी मायूसी साफ नजर आ रही थी। ये इमोशनल वीडियो सामने आने के बाद हर कोई मलाइका और उनके परिवार को अपनी सांत्वना दे रहा है।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora सौतेले पिता से थीं बस इतने साल छोटी, मां ने दूसरी बार भी लिया था तलाक, लेकिन रहते थे साथ
कौन थे Anil Kuldip Mehta
अनिल मेहता (Who is Malaika Arora Stepfather) पंजाब के फाजिल्का गांव से थे। वो मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने मलाइका की मां जॉएस के साथ कब शादी की यह तो पता नहीं। लेकिन जॉइस पॉलीकार्प ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि उनका और अनिल मेहता का तलाक हो गया है, लेकिन वो पिछले काफी समय से एक साथ रह रहे थे। अनिल मेहता मलाइका की मां से उम्र में काफी छोटे भी थे। क्योंकि मलाइका अरोड़ा और उनके उम्र के बीच का फासला केवल 12 साल का है।
यह भी पढ़ें- Anil Mehta ने आत्महत्या से पहले सौतेली बेटियों Malaika और Amrita को किया था कॉल, परेशान होकर कही थी ये बात
Malaika Arora की मां का बयान
रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प (Malaika Arora Mother Joyce Polycarp) ने मुंबई पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मलाइका की मां जॉइस पॉलीकॉर्प ने बताया कि अनिल को रोजाना ही बालकनी में अखबार पढ़ने की आदत थी। जब उन्होंने अनिल की चप्पलें लिविंग रूम में देखीं तो जॉइस उन्हें ढूंढते हुए बालकनी में गईं। जब उन्होंने नीचे देखा तब पता चला की काफी शोर मच रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











